UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun news today: देहरादून में बड़ा हादसा उफनती गोहना नदी में बहा स्कूटी सवार
1 min read
Vikasnagar News today gohna river dehradun news today uttarakhand breaking: गोहना नदी के उफान में बहने लगा स्कूटी सवार, दो युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी
Dehradun news today: scooty accident rider swept away in the swollen Gohna River sahaspur vikasnagar breaking news Uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड के देहरादून जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही जहां बरसात के मौसम में पहाड़ी नदियों और बरसाती गदेरों का बढ़ता जलस्तर एक बार फिर लोगों के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। रुद्रपुर क्षेत्र में सोमवार को गोहना नदी का पानी अचानक बढ़ गया और सड़क पर बने रपटे के ऊपर तेज बहाव के साथ बहने लगा। इसी दौरान स्कूटी से नदी पार करने की कोशिश कर रहा एक युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया। स्कूटी के साथ युवक भी बहने लगा तो मौके पर मौजूद दो युवकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना उसे बचाने के लिए नदी में उतरकर कड़ी मशक्कत की और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के कुछ ही समय बाद इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने लगा। वीडियो में नदी के तेज बहाव के बीच युवक को बचाने के लिए स्थानीय युवकों की कोशिश साफ नजर आ रही है।
यह भी पढ़े :Pauri guldar attack: पौड़ी गढ़वाल में गुलदार का आतंक यमकेश्वर में महिला पर किया हमला
रपटे पर तेज बहाव के बीच फंसा स्कूटी सवार (dehradun breaking news River Overflow)
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, क्षेत्र में बारिश के कारण गोहना नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया था। नदी का पानी सड़क पर बने रपटे के ऊपर से बहने लगा। इसी दौरान एक स्कूटी सवार युवक वहां से गुजर रहा था। पानी का बहाव तेज होने के कारण वह नियंत्रण खो बैठा और स्कूटी समेत नदी के बहाव में फंस गया। देखते ही देखते युवक पानी में बहने लगा। अचानक हुए इस घटनाक्रम से मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहां खड़े दो युवकों ने बिना समय गंवाए युवक को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद दोनों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया। कुछ देर तक घटनास्थल पर मौजूद लोगों की सांसें अटकी रहीं, लेकिन समय रहते बचाव हो जाने से बड़ा हादसा टल गया।
पुल नहीं होने से हर बरसात में बढ़ता है खतरा (uttarakhand Bridge Demand)
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने गोहना नदी पर पुल निर्माण में हो रही देरी को लेकर नाराजगी जताई। ग्रामीणों का कहना है कि नदी पर पुल बनाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। करीब नौ वर्ष पहले पुल निर्माण को मंजूरी मिलने की बात कही गई थी, लेकिन अब तक धरातल पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। ग्रामीणों के अनुसार, हर साल बारिश के दौरान नदी का पानी बढ़ने पर रपटे से आवाजाही खतरनाक हो जाती है। कई बार लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। सोमवार की घटना भी इसी समस्या का एक गंभीर उदाहरण है।
करीब 20 गांवों के हजारों लोगों की आवाजाही प्रभावित (uttarakhand news today Connectivity Issue)
स्थानीय लोगों के मुताबिक, रुद्रपुर क्षेत्र के सोरना, डोभरी, बड़ृवा, होरावाला समेत करीब 20 गांवों के हजारों लोग इसी मार्ग से आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान गोहना नदी का जलस्तर बढ़ने पर सड़क का हिस्सा पानी में डूब जाता है और इन गांवों का मुख्य मार्ग से संपर्क प्रभावित हो जाता है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, मरीजों और रोजाना कामकाज के लिए आने-जाने वाले लोगों पर पड़ता है। नदी का पानी बढ़ने के बाद लोगों को सीधे रास्ते से जाने के बजाय कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार, ऐसे समय में उन्हें सहसपुर होकर विकासनगर पहुंचना पड़ता है।
यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार प्रधान पति ने लाइसेंसी पिस्तौल से अपने भाई को मारी गोली
ग्रामीणों ने जल्द पुल निर्माण की उठाई मांग (dehradun news hindi Public Safety)
लगातार सामने आ रही इस समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने सरकार और संबंधित विभाग से गोहना नदी पर स्वीकृत पुल का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की है। उनका कहना है कि पुल बनने से करीब 20 गांवों के लोगों को सालभर सुरक्षित और सुगम आवाजाही की सुविधा मिल सकेगी और बरसात के दौरान रपटे पर होने वाले हादसों का खतरा भी कम होगा। सोमवार को स्कूटी सवार युवक की जान बचाने वाले दोनों युवकों की तत्परता की क्षेत्र में सराहना हो रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर कब तक ग्रामीणों को बरसात के दिनों में ऐसे खतरनाक रास्तों से होकर गुजरना पड़ेगा।
