Connect with us
Dehradun mussoorie road closed: dehradun breaking news today mussoorie road closed due to landslide rain
Image : social media ( Dehradun mussoorie road closed)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun mussoorie road closed: भूस्खलन से धंसा देहरादून मसूरी सड़क मार्ग यातायात हुआ बंद

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun mussoorie road closed: भूस्खलन से धंसा देहरादून मसूरी सड़क मार्ग यातायात हुआ बंद

1 min read

Dehradun-Mussoorie Road Closed dehradun mussoorie road news dehradun breaking news today mussoorie road news today: पानी वाले बैंड पर भूस्खलन से सड़क धंसी, अगले आदेश तक यातायात बंद; निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उठे सवाल

Dehradun mussoorie road closed: dehradun breaking news today mussoorie road closed due to landslide rain. Uttarakhand breaking news today: उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। मसूरी-देहरादून मार्ग के संवेदनशील पानी वाले बैंड के पास भारी भूस्खलन के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा के मद्देनजर देहरादून-मसूरी मार्ग को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह बंद कर दिया है। उप जिलाधिकारी, मसूरी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अगले आदेश तक इस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून में बड़ा हादसा उफनती गोहना नदी में बहा स्कूटी सवार

भारी बारिश के बाद सड़क का बड़ा हिस्सा धंसा (mussoorie road Landslide Alert)

लगातार बारिश के बीच पानी वाले बैंड के पास सड़क का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त होकर धंस गया। प्रशासन के मुताबिक, सड़क की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यहां किसी भी समय दुर्घटना का खतरा पैदा हो सकता है। ऐसे में एहतियात के तौर पर मार्ग पर यातायात रोकने का निर्णय लिया गया है। प्रशासन ने संबंधित विभागों को मौके पर लगातार निगरानी रखने के साथ ही सड़क की मरम्मत और सुरक्षा संबंधी कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों पर भी नजर रखी जा रही है।

पहली तेज बारिश में ही सामने आई कमजोर सड़क की तस्वीर? (Mussoorie Road Damage)

मसूरी-देहरादून मार्ग पर हुए भूस्खलन ने पिछले साल की आपदा के बाद पानी वाले बैंड में कराए गए सुरक्षा कार्यों को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। वर्ष 2025 की आपदा के बाद इस स्थान को संवेदनशील क्षेत्र घोषित कर यहां सड़क और पुश्ते से जुड़े सुरक्षा कार्य कराए गए थे। इसका उद्देश्य भूस्खलन के खतरे को कम करना और भविष्य में यातायात को सुरक्षित बनाए रखना था।हालांकि, सोमवार को सड़क के क्षतिग्रस्त होने के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस स्थान को सुरक्षित बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च किए गए, वहां पहली तेज बारिश में ही सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की मांग भी उठाई है।

स्थानीय लोगों ने लगाए गुणवत्ता से समझौते के आरोप (mussoorie road news today Construction Quality)

स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी वाले बैंड पर सड़क और पुश्ते को मजबूत करने के लिए किए गए कार्य अपेक्षित मानकों पर खरे नहीं उतरे। उनका आरोप है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया गया होता तो इतनी जल्दी सड़क और सुरक्षा संरचना को नुकसान नहीं पहुंचता।भूस्खलन के बाद कुछ समय के लिए छोटे वाहनों को वन-वे व्यवस्था से निकालने की बात सामने आई, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर प्रशासन ने मार्ग को पूरी तरह बंद कर दिया। इससे मसूरी आने-जाने वाले स्थानीय लोगों और पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा (mussoorie road update today Site Inspection)

घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका परिषद मसूरी की अध्यक्ष मीरा सकलानी भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों से सड़क की स्थिति और राहत एवं सुरक्षा कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मानसून के दौरान मसूरी के सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

पूर्व विधायक ने पीडब्ल्यूडी पर उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग (mussoorie breaking news today Political Reaction)

सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद मामला राजनीतिक बहस का विषय भी बन गया है। पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर गंभीर आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि करीब छह महीने पहले तैयार किया गया पुश्ता और सड़क पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के बजाय भ्रष्टाचार को प्राथमिकता दी गई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति की बात करती है तो इस मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news today: ब्रिटेन में कैद रामनगर के मर्चेंट नेवी कैप्टन अजय पंत की सुनवाई टली

पीडब्ल्यूडी ने बताया- नीचे का हिस्सा खिसकने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क (mussoorie road PWD Clarification)

वहीं, लोक निर्माण विभाग ने सड़क क्षतिग्रस्त होने की अलग वजह बताई है। पीडब्ल्यूडी मसूरी के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार के अनुसार, जो पुश्ता गिरा है, वह करीब दो से ढाई वर्ष पुराना है। उनके मुताबिक, पुश्ते के नीचे का हिस्सा खिसकने के कारण सड़क को नुकसान पहुंचा है।उन्होंने बताया कि फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से मार्ग को पूरी तरह बंद किया गया है। सड़क के सामने स्थित पहाड़ की कटिंग कर वाहनों की आवाजाही के लिए रास्ता तैयार करने का काम चल रहा है। यदि मौसम अनुकूल रहा तो अगले चार से पांच घंटे में छोटे वाहनों के लिए मसूरी मार्ग खोलने का प्रयास किया जाएगा।

भारी बारिश के बीच बढ़ सकती है मुश्किल (dehradun road news today Weather Alert)

मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में भी प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। ऐसे में देहरादून-मसूरी मार्ग के साथ-साथ अन्य भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से अपील की है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और मार्ग खोलने अथवा बंद रखने को लेकर जारी आधिकारिक निर्देशों का पालन करें। फिलहाल देहरादून-मसूरी मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था और सड़क को बहाल करने का काम मौसम की परिस्थितियों पर निर्भर करेगा।

Dehradun mussoorie road closed: भूस्खलन से धंसा देहरादून मसूरी सड़क मार्ग यातायात हुआ बंद

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top