UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी
Uttarkashi car accident: उत्तरकाशी गहरी खाई में गिरी कार एक की गई जिंदगी अन्य घायल
1 min read
Uttarkashi car accident today: उत्तरकाशी में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार – एक महिला की मौत, चार मासूमों सहित छह घायल
Uttarkashi car accident today: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहां धरासू क्षेत्र के मरगांव के पास एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार सात लोगों में से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार बच्चों सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की पुष्टि जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने की है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि वाहन में तकनीकी गड़बड़ी या चालक की चूक इस दुर्घटना का कारण हो सकती है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand COVID-19: उत्तराखण्ड कोरोना के 5 नए मामले आए सामने 21 पहुंची मरीजों की संख्या
Uttarkashi road Accident news प्राप्त जानकारी के अनुसार चमियारी रोड होते हुए गमरी से पुजारगांव डुंडा की ओर जा रही एक कार वाहन संख्या कार नंबर UK09-B-6960 रास्ते में जैसे ही मरगांव के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन, राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और सभी घायलों को 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से चिन्यालीसौड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें- देहरादून : रोहित नेगी हत्याकांड मामले में अजहर त्यागी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार…
मृत महिला की पहचान dharashu Uttarkashi car accident news today:
वंदना देवी (30 वर्ष), पत्नी श्री मंगल मोहन मिश्रा, निवासी ग्राम गमरी, चिन्यालीसौड़
गंभीर रूप से घायल:
मनीष (28 वर्ष), चालक, ग्राम पुजारगांव
कविता देवी (29 वर्ष), ग्राम गमरी
नंदनी (8 वर्ष), पुत्री श्री मंगल मोहन
दिव्यम (6 वर्ष), पुत्र श्री मंगल मोहन
देवांश (4 वर्ष), पुत्र श्री गणेश मिश्रा
दीपक (8 वर्ष), पुत्र श्री गणेश मिश्रा
यह भी पढ़ें- Gularbhoj news: गुलरभोज स्विमिंग पूल में डूबने से 7 वर्षीय मासूम बच्ची की गई जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
