Connect with us
MUNSIYARI bolero accident today
फोटो सोशल मीडिया MUNSIYARI bolero accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Munsyari Bolero accident: मुनस्यारी बोलेरो नदी में गिरी मासूम समेत 4 की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़

Munsyari Bolero accident: मुनस्यारी बोलेरो नदी में गिरी मासूम समेत 4 की गई जिंदगी

1 min read

MUNSIYARI bolero accident today: मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर बड़ा हादसा, बोलेरो खाई में गिरी, 4 की मौत, एक व्यक्ति लापता….

MUNSIYARI bolero accident today: उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी से मिलम की ओर जा रहे एक बोलेरो वाहन के गहरी खाई में गिरने से शुक्रवार को एक गंभीर सड़क हादसा हो गया। बताया गया है कि यह दुर्घटना बुर्फू और रिलकोट के बीच हुई, जहां बोलेरो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरकर गोरी गंगा नदी में जा समाई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल ने शनिवार को जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में दम तोड़ दिया। इस हादसे में पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनमें से 4 का उपचार अभी भी जारी है। एक व्यक्ति का अब भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand corona: उत्तराखण्ड 7 न‌ए मामले आए सामने कोरोना संक्रमितों की संख्या पहुंची 29

MUNSIYARI milam road accident today अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मिलम से मुनस्यारी लौट रहा यह वाहन (UK05 TA 5010) शाम लगभग चार बजे दुर्घटनाग्रस्त हुआ। वाहन में कुल नौ लोग सवार थे। मृतकों में दो वयस्क पुरुष और एक नाबालिग बालिका शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों ने तत्परता दिखाते हुए बचाव अभियान शुरू किया। सभी घायलों को गहरी खाई से निकाल कर रिलकोट चेक पोस्ट पर प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उन्हें मुनस्यारी भेजा गया।
यह भी पढ़ें- Bhimtal News: भीमताल झील में मिला युवती का शव, नहीं हुई शिनाख्त…

दुर्घटना में मृतक Pithoragarh bolero accident news today:

1. जीवन सिंह (40), निवासी मदकोट
2. मोहन सिंह (38), निवासी मदकोट
3. 14 वर्षीय सिमरन टोलियां निवासी मर्तोली
4. पुष्कर सिंह (32), निवासी मदकोट (उपचार के दौरान तोड़ा दम)
घायल व्यक्तियों के नाम:
पुष्पा देवी (38), निवासी मुनस्यारी
भगत सिंह (45), निवासी मदकोट
कैलाश (22), निवासी मदकोट
दिव्यांशु (17), निवासी मुनस्यारी
ITBP की 14वीं वाहिनी के कमांडेंट रामभरत सिंह कुशवाहा और द्वितीय अधिकारी विजय कुमार के निर्देशन में रेस्क्यू टीम ने चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में राहत कार्य चलाकर शवों को मुनस्यारी भिजवाया गया और गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां से आगे के उपचार हेतु गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे पर क्षेत्रीय विधायक हरीश धामी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधियों ने गहरा दुःख व्यक्त करने के साथ ही प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी गहन संवेदनाएं जताते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
यह भी पढ़ें- Uttarkashi Accident News: उत्तरकाशी में पिकअप गिरा गहरी खाई में दो लोगों की गई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top