UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़
पिथौरागढ़: 2 सगी बहनों समेत 8 की गई जिंदगी मृतकों की सूची जारी Pithoragarh max accident
1 min read
Thal muwani max accident Pithoragarh news today: थल मुवानी मोटर मार्ग पर मुवानी क्षेत्र में हुए मैक्स हादसे में 3 स्कूली बच्चों समेत एक ही गांव के 8 लोगों की मौत, मृतकों की सूची जारी, 2 सगी बहनें भी शामिल….
Thal muwani max accident Pithoragarh news today उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ जिले मुवानी में मंगलवार को हुए भयावह मैक्स हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में 3 स्कूली बच्चों के साथ ही दो सगी बहनें भी शामिल हैं। पुलिस विभाग ने मृतकों की शिनाख्त कर ली है। बताया गया है कि सभी मृतक एक ही गांव बोकटा के रहने वाले थे। इस दुखद हादसे की खबर से जहां बोकटा गांव में मातम पसरा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में भी शोक के साथ ही हड़कंप मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़: थल मुवानी में खाई में गिरी मैक्स रेस्क्यू जारी Pithoragarh thal muwani accident
Muwani jeep accident latest update Pithoragarh गौरतलब हो कि मंगलवार शाम को पिथौरागढ़ जिले के थल मुवानी मोटर मार्ग पर उस समय भीषण सड़क हादसा घटित हो गया था जब मुवानी से बोकटा जा रही एक मैक्स वाहन संख्या UK-05TA-0193, मुवानी के पास सूनी पुल से अनियंत्रित होकर 100 मीटर नीचे नदी में समा गई थी। बताया गया है कि हादसे के वक्त दुर्घटनाग्रस्त वाहन में 13 लोग सवार थे, जिनमें से 8 लोगों ने मौके पर ही दम तोड दिया था जबकि इस भीषण हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायलों में बोकटा के ही रहने वाले योगेश कुमार (उम्र 21 वर्ष), श्याम सिंह (उम्र 50 वर्ष), कल्याण सिंह (उम्र 55 वर्ष), सुमित सिंह (उम्र 22 वर्ष), और पूजा शामिल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें- चमोली: उफनाए गधेरे में डूबने से दो मासूमों की चली गई जिंदगी Chamoli news live today
मैक्स हादसे में मृतकों का विवरण:- muwani max accident update thal Pithoragarh
1. सिमरन पुत्री कुंदन सिंह (उम्र 8 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
2. तनुजा पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 15 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
3. विनीता पुत्री चंद्र सिंह (उम्र 14 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
4. नरेंद्र सिंह पुत्र चंद्र सिंह (उम्र 40 वर्ष) वाहन चालक, निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
5. राजेंद्र सिंह पुत्र किशन सिंह (उम्र 60 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
6. होशियार सिंह पुत्र भीम सिंह (उम्र 65 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
7. शांति देवी पुत्री केशर राम (उम्र 50 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
8. दिकभा पत्नी पंकज सिंह (उम्र 28 वर्ष), निवासी- बोकटा, पिथौरागढ़
मृतकों में 3 स्कूली छात्राएं और दो सगी बहनें भी शामिल:-
बताया गया है कि तनुजा और विनीता सगी बहनें हैं। तनुजा जीआईसी मुवानी में कक्षा 9वीं के छात्रा थी जबकि विनीता इसी विद्यालय में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। 8 वर्षीय मृतक सिमरन भी एक स्कूली छात्रा थी। जबकि मृतका दीक्षा का विवाह एक वर्ष पहले ही पिथौरागढ़ जिले के चंडाक क्षेत्र से हुआ था। हादसे पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर गहरा दुःख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand news: उत्तराखंड में सांप के डंसने से चली गई किशोर की जिंदगी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
