Connect with us
Uttarkashi school closed today holiday tomorrow heavy rain alert uttarakhand
सांकेतिक फोटो Uttarkashi school closed tomorrow

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school closed tomorrow: 4 जिलों में गुरुवार 7 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

UTTARAKHAND NEWS उत्तरकाशी

Uttarakhand school closed tomorrow: 4 जिलों में गुरुवार 7 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

1 min read

Uttarkashi udham Singh Nagar pauri Garhwal chamoli school closed today holiday tomorrow heavy rain alert uttarakhand: उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और चमोली में गुरुवार 7 अगस्त को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र, आदेश जारी…

Uttarkashi school closed today holiday tomorrow heavy rain alert uttarakhand: उत्तराखण्ड में मौसम का कहर जारी है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में आज बुधवार को भी भारी बारिश हुई है। जिसे देखते हुए शासन प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड में स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के संबंध में सामने आ रही है।‌ जिसके मुताबिक उत्तरकाशी, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चमोली जिलों में गुरुवार 7 अगस्त को भी समस्त स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा यह फैसला छात्र छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत लिया गया है।

इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आदेशों में स्पष्ट रूप से बताया गया है कि उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर, पौड़ी गढ़वाल और चमोली जिले में संचालित 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी, अर्धसरकारी एवं निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केंद्र गुरुवार 7 अगस्त को बंद रहेंगे।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र, देहरादून द्वारा जारी ताजा अपडेट के अनुसार अगले 18 घंटों (6 अगस्त 3 बजे अपराह्न से 7 अगस्त प्रातः 9 बजे तक) जनपद चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, यूएस नगर तथा उत्तरकाशी के विभिन्न स्थानों एवं इनके आसपास के क्षेत्रों में अत्यंत भारी वर्षा, आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।
Uttarakhand school closed tomorrow: 4 जिलों में गुरुवार 7 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल
Uttarakhand school closed tomorrow: 4 जिलों में गुरुवार 7 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

Uttarakhand school closed tomorrow: 4 जिलों में गुरुवार 7 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूलUttarakhand school closed tomorrow: 4 जिलों में गुरुवार 7 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top