Connect with us
Nainital News Today: Stones raining down on homes in Nainital breaking under the cover of darkness.
Image : social media ( Nainital News Today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Nainital News Today: नैनीताल रात के अंधेरे में घर पर बरस रहे पत्थर दहशत में लोग कर रहे पहरेदारी

UTTARAKHAND NEWS नैनीताल

Nainital News Today: नैनीताल रात के अंधेरे में घर पर बरस रहे पत्थर दहशत में लोग कर रहे पहरेदारी

1 min read

Nainital News Today: Stones raining down on homes in Nainital breaking under the cover of darkness uttarakhand latest crime news today : नैनीताल में रात के अंधेरे में घरों पर पत्थर बरसने से लोगों में दहशत, रातभर उठकर करते रहे लोग पहरेदारी

 Nainital News Today: Stones raining down on homes in Nainital breaking under the cover of darkness uttarakhand latest crime news today उत्तराखंड के नैनीताल जिले में उस समय लोगों की रातों की नींद उड़ गई जब अचानक से लोगों के घरों में रहस्यमई पत्थर बरसने लगे। पत्थरों की अचानक हुई बरसात से लोग दहशत में आ गए जिन्होंने रात को सोने की बजाय घरों की पहरेदारी करना शुरू कर दिया। बताते चलें यह सिलसिला रात के 12 से 1:00 बजे तक चलता रहा जिससे लोग डर के साए में आ गए। पहले लोगों को लगा की कुछ शरारती तत्वों द्वारा स्थानीय लोगों को परेशान किया जा रहा है लेकिन लगातार हो रही घटना से यह मामला अधिक संदिग्ध हो गया है।

यह भी पढ़े :Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ 3 फीट के चन्नू भट्ट बने निर्विरोध उप प्रधान हौसलों से मारी बाजी

प्राप्त जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के मॉल रोड क्षेत्र में इन दिनों रहस्यमई पत्थरबाजी से लोग डर के साये में आ गए हैं। करीब 10- 11 दिनों से हर रात लगभग 8:00 बजे के बाद अचानक घरों की छत्तो पर पत्थर गिर रहे हैं। ये सिलसिला 12 से 1:00 तक जारी रहता है जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले उन्होंने इस विषय को शरारती तत्वों की हरकत समझा लेकिन यह मामला अब लगातार संदिग्ध होता जा रहा है।

पुलिस भी खाली हाथ लौटी वापिस ( nainital news live)

लोगों की शिकायत के बाद पुलिस प्रशासन ने दो दिनों तक रात में जंगल क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति उन्हें हाथ नहीं लगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना से परिवारों का सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है तथा बच्चे पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। पुलिस शिकायत होने के बावजूद भी इस समस्या का कोई उचित समाधान नहीं निकल पाया है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand board exam 2027: उत्तराखण्ड बोर्ड ने बदला सैलेबस, अब 12वीं में संस्कृत भी अनिवार्य

घरों पर लगातार हो रही पत्थरबाजी की घटना (nainital news update)

स्थानीय लोगों ने स्वयं भी जंगलों की खोजबीन की लेकिन उन्हें कोई सुराग नहीं मिला। गेस्ट हाउस के ऊपर वाले जंगल और आसपास के क्षेत्र से आबादी की ओर पत्थर फेंके जाने की आशंका है। 10 – 11 दिन पहले शुरू हुई यह घटना लगातार बढ़ती जा रही है जिससे लोगों का इलाके में रहना मुश्किल हो गया है।

आरोपियों का अभी तक नहीं चला कुछ पता (nainital breaking news)

स्थानीय लोग एकजुट होकर पत्थर फेंकने वालों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कुछ सफलता हासिल नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने और दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की हैं ताकि क्षेत्र में दहशत खत्म हो सके।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top