Connect with us
Kashipur news today: Bride Rajvinder Kaur bazpur murder suicide case marriage dowry death alleged.
Image : social media ( Kashipur news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Kashipur news today: काशीपुर शादी के 6 माह बाद ही दुल्हन की ग‌ई जिंदगी दहेज हत्या का आरोप

UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर

Kashipur news today: काशीपुर शादी के 6 माह बाद ही दुल्हन की ग‌ई जिंदगी दहेज हत्या का आरोप

1 min read

Kashipur news today: काशीपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या के लगे आरोप,आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Kashipur news today: Bride Rajvinder Kaur bazpur murder suicide case marriage dowry death alleged uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है ,जहां पर एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। मृतका के परिजनों ने बेटी की मौत को दहेज हत्या बताते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने तक अंतिम संस्कार करने से इनकार किया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़े :Bageshwar news: बागेश्वर में प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा की चाकू मारकर हत्या, वारदात से सनसनी

प्राप्त जानकारी के अनुसार उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर के हुलसनगंज बरहैनी निवासी 19 वर्षीय राजविंदर कौर की शादी 26 जनवरी 2026 को काशीपुर के अलीगंज निवासी अमरपाल से हुई थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद राजविंदर कौर के ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रजविंदर को परेशान कर रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि ससुराल वालों ने रजविंदर को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया। हैरानी की बात तो यह है कि बीते 16 जुलाई को रजविंदर की मौत की सूचना उसके मायके पक्ष के लोगों को दी गई जिसमें उन्होंने रजविंदर की मौत को आत्महत्या बताते हुए कहा कि रजविंदर ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है।

रजविंदर की मौत को दिया जा रहा आत्मह्त्या का रूप परिजनों ने लगाए गम्भीर आरोप ( udham singh nagar breaking news)

रजविंदर की मौत की खबर सुनते उसके मायके वाले घटनास्थल पहुंचे जिन्होंने आरोप लगाया कि जिस स्थान पर फांसी लगाने की बात कहीं जा रही है वहां आत्महत्या संभव नहीं थी। उनका आरोप है कि रजविंदर की हत्या के बाद शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया है।

ससुराल पक्ष पर लगे गंभीर आरोप ( udham singh nagar breaking update)

मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मृतका पति, ननद और ससुराल पक्ष के अन्य लोग अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि दहेज की मांग पूरी न करने पर रजविंदर के साथ मारपीट की जाती थी। परिजनों ने इस पूरे मामले में ससुराल पक्ष के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

यह भी पढ़े :Dehradun news hindi: दून मेडिकल कॉलेज के महिला शौचालय में छिपकर वीडियो बना रहा था युवक

मायके पक्ष ने किया बेटी के अंतिम संस्कार से इनकार ( udham singh nagar news today)

मुकदमा दर्ज न होने तक उन्होंने रजविंदर के अंतिम संस्कार से इनकार किया है। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ जब तक सख्त कार्यवाही और मुकदमा दर्ज नहीं होता तब तक वह अपनी बेटी का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top