Connect with us
Pithoragarh News Today: Chandrashekhar 'Channu' Bhatt Deputy Village Head (Up-Pradhan) of Bastari.
Image : social media ( Pithoragarh news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ 3 फीट के चन्नू भट्ट बने निर्विरोध उप प्रधान हौसलों से मारी बाजी

UTTARAKHAND NEWS पिथौरागढ़

Pithoragarh news today: पिथौरागढ़ 3 फीट के चन्नू भट्ट बने निर्विरोध उप प्रधान हौसलों से मारी बाजी

1 min read

Pithoragarh news today Pithoragarh News Today: Chandrashekhar ‘Channu’ Bhatt Deputy Village Head (Up-Pradhan) of Bastari uttarakhand panchayat chunav 2026 : 3 फीट के चन्नू बने निर्विरोध उप प्रधान, कद नहीं किरदार से हुई जीत

Pithoragarh News Today: Chandrashekhar ‘Channu’ Bhatt Deputy Village Head (Up-Pradhan) of Bastari uttarakhand panchayat chunav 2026: कहते हैं जिसमें कुछ कर गुजर जाने का हुनर हो उसके लिए ना तो कद मायने रखता है और ना ही कोई विशेष पद। ऐसा ही कुछ देखने को मिला है पिथौरागढ़ जिले में जहां पर 3 फीट के चंद्रशेखर भट्ट चन्नू को निर्विरोध उप प्रधान चुना गया है। चंद्रशेखर भट्ट अपने कद नहीं बल्कि अपने किरदार के कारण उप प्रधान चुने गए हैं। चंद्रशेखर भट्ट हमेशा लोगों की मदद के लिए खड़े रहते हैं जो सहज व्यवहार के लिए अपने गांव में जाने जाते हैं।

यह भी पढ़े :Champawat guldar attack: चम्पावत गुलदार ने किया हमला तो ढाल बनी बेटी बचाई पिता की जान

बता दें सीमांत जिले पिथौरागढ़ के कनालीछीना के बस्तडी गांव में उप प्रधान चुनाव में 31 वर्षीय व तीन फीट के चंद्रशेखर भट्ट चन्नू को ग्रामीणों ने निर्विरोध उप प्रधान चुना है। लोगों ने चंद्रशेखर भट्ट को उप प्रधान चुनकर यह साबित कर दिया है कि लोकतंत्र में व्यक्ति की असली पहचान उसका कद नहीं बल्कि उसका किरदार होता है जो सेवा और जनता के भरोसे को बनाए रखता है। बताते चले चंद्रशेखर भट्ट राजनीति शास्त्र में MA कर चुके हैं जो लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं।

ग्रामीणों ने दिखाई एकता गांव के सबसे भरोसेमंद व्यक्ति चंद्रशेखर भट्ट को चुनाव उप प्रधान ( pithoragarh news today)

ग्रामीणों का कहना है कि चंद्रशेखर भट्ट सुख दुख में अपनी सहभागिता और सहज व्यवहार से लोगों का दिल जीतते आए हैं। यहीं वजह रही की चंद्रशेखर भट्ट गांव के बीच सबसे ज्यादा भरोसेमंद व्यक्ति हैं। जब उप प्रधान पद के लिए चंद्रशेखर भट्ट का नाम सामने आया तो अन्य किसी ने भी अपना नाम दाखिल नहीं किया उन्होंने सर्वसम्मति से चंद्रशेखर भट्ट को निर्विरोध उप प्रधान चुना।

यह भी पढ़े  :Uttarakhand news: राहुल गांधी से पहले युवाओं को साधने उतरे CM धामी अग्निवीर सैल का ऐलान

गांव के विकास के लिए काम करेंगे चंद्रशेखर ( pithoragarh news today)

चंद्रशेखर भट्ट की यह सफलता उन लोगों के लिए भी प्रेरणा है जो शारीरिक चुनौतियों को अपनी राह में बाधा मान लेते हैं। ग्रामीणों का यह फैसला बताता है कि जब समाज व्यक्ति के कर्म और चरित्र को प्राथमिकता देता है तो उनके लिए सीमाएं मायने नहीं रखती। व्यक्ति का व्यवहार ही उसकी सबसे पहली पहचान होती है जो लोगों का दिल जीतती है। उप प्रधान चुने जाने के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि ये जीत उनके अकेले की नहीं बल्कि पूरे गांव की है। इसलिए अब वह गांव के विकास पारदर्शिता और सामाजिक एकता के लिए काम करेंगे।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top