UTTARAKHAND NEWS ऊधमसिंह नगर
Uttarakhand school closed tomorrow: उत्तराखंड 4 जिलों में शनिवार 30 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल
1 min read
Uttarakhand school closed heavy rain alert holiday Bageshwar Rudraprayag Uttarkashi udham Singh Nagar district today tomorrow news: मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने जारी किया आदेश, शनिवार 30 अगस्त को रूद्रप्रयाग, बागेश्वर ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी जिलों में बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र….
Uttarakhand school closed heavy rain alert holiday Bageshwar Rudraprayag Uttarkashi udham Singh Nagar district today tomorrow news: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश के संबंध में सामने आ रही है। जी हां… मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए उधम सिंह नगर, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिला प्रशासन ने शनिवार 30 अगस्त को जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। जी हां… शनिवार को उधमसिंह नगर, बागेश्वर रूद्रप्रयाग और उत्तरकाशी इन 4 जिलों में संचालित 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी अर्धसरकारी एवं निजी विद्यालय तथा आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- Udham Singh Nagar holiday: ऊधम सिंह नगर 3 दिन अवकाश घोषित बंद रहेंगे स्कूल आफिस
इस संबंध में जिला प्रशासनों द्वारा जारी आदेश में बताया गया है किभारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून से जारी मौसम विभाग द्वारा दिनांक 29 अगस्त 2025 से 04 सितम्बर 2025 तक उत्तराखण्ड राज्य के जनपदो में कहीं-कहीं भारी बारिश एवं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने/वर्षा के तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी हैं। (ऑरेंज आलर्ट) जिसको मद्देनजर रखते हुए छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत अधीनस्थ जनपदों में संचालित सभी स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में शनिवार 30 अगस्त को अवकाश घोषित किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand weather: 2 सितंबर तक जमकर बरसेंगे मेघ भारी बारिश का रेड आरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने जारी किया है शनिवार को 3 जिलों में भारी से भारी बारिश का आरेंज अलर्ट
आपको बता दें कि 30 अगस्त को देहरादून उत्तरकाशी और बागेश्वर जिलों के कुछ-कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है जबकि टिहरी रुद्रप्रयाग चमोली पिथौरागढ़ और पौड़ी जनपद में कहीं-कहीं बारिश का येलो अलर्ट रखा गया है।




यह भी पढ़ें- Uttarakhand panchayat News: उत्तराखण्ड BDC जिला पंचायत सदस्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम बदला
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
