UTTARAKHAND NEWS हल्द्वानी
Haldwani News Today: हल्द्वानी में अखाड़ा बना बेस अस्पताल इमरजेंसी वार्ड में जमकर चले लात घूसे
1 min read
Uttarakhand news live uttarakhand breaking news today haldwani news today haldwani news hindi haldwani base hospital news haldwani fighting news today: हल्द्वानी में सड़क से अस्पताल तक चला खूनी संघर्ष, इमरजेंसी वार्ड के बाहर घायल पर दोबारा हमला; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
Haldwani News Today: Base Hospital emergency ward in Haldwani fighting kicks and punches were freely exchanged: उत्तराखण्ड के नैनीताल जिले से मानवता को शर्मशार कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां हल्द्वानी में शुक्रवार को दो युवकों के गुटों के बीच शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि सरकारी अस्पताल भी अखाड़ा बन गया। पहले ठंडी सड़क पर एक युवक पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके बाद जब घायल को इलाज के लिए बेस अस्पताल लाया गया तो आरोप है कि हमलावर वहां भी पहुंच गए और इमरजेंसी वार्ड के बाहर उसके साथी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। अस्पताल परिसर में हुई इस वारदात से मरीजों, तीमारदारों और मेडिकल स्टाफ में दहशत फैल गई। पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ठंडी सड़क पर शुरू हुआ विवाद, युवक पर लाठी-डंडों से हमला (haldwani news today Group Clash)
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वेलेजली लॉज और राजपुरा क्षेत्र के युवकों के बीच ठंडी सड़क पर किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने लक्की सागर नामक युवक पर लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।
बेस अस्पताल में भी नहीं थमा विवाद (haldwani base Hospital Violence)
मारपीट में घायल लक्की सागर को उसका साथी अनुज कुमार तत्काल इलाज के लिए हल्द्वानी के बेस अस्पताल लेकर पहुंचा। लेकिन आरोप है कि कुछ समय बाद हमलावर भी अस्पताल पहुंच गए। इमरजेंसी वार्ड के बाहर उन्होंने अनुज कुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में अनुज के सिर पर गंभीर चोट लगी। इसके बाद दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया।
अस्पताल में मची अफरा-तफरी, मरीज और डॉक्टर भी घबराए (haldwani Emergency Ward Attack)
इमरजेंसी वार्ड के बाहर हुई अचानक हिंसक घटना से अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मरीज, उनके परिजन और अस्पताल का स्टाफ भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगा। कुछ समय तक इमरजेंसी वार्ड के आसपास अव्यवस्था का माहौल बना रहा। घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। वायरल वीडियो में अस्पताल परिसर के भीतर हुई मारपीट और भगदड़ का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस (haldwani news live Police Investigation)
अस्पताल में मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली और घायलों के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए अस्पताल परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।
सीसीटीवी फुटेज कब्जे में, आरोपियों की तलाश जारी (haldwani viral video CCTV Investigation)
पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। वायरल वीडियो और पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर हमले में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है। सभी तथ्यों और साक्ष्यों की पुष्टि के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों और अस्पताल जैसी संवेदनशील जगहों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे लोगों के बीच इस वारदात के बाद लंबे समय तक भय और तनाव का माहौल बना रहा।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand: देहरादून में बड़ा रेल हादसा, जनशताब्दी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बालक की मौत
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
