Connect with us
Champawat school close Tomorrow holiday rain alert
सांकेतिक फोटो Champawat school close Tomorrow

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand school close: भारी बारिश के चलते चंपावत जिले के स्कूलों में 4 सितंबर को अवकाश

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Uttarakhand school close: भारी बारिश के चलते चंपावत जिले के स्कूलों में 4 सितंबर को अवकाश

1 min read

Champawat school close Tomorrow holiday rain alert: छात्र छात्राओं को असुविधा से बचाने एवं सुरक्षा के दृष्टिगत जिला प्रशासन का महत्वपूर्ण फैसला, चम्पावत जिले में गुरुवार को भी बंद रहेंगे सभी स्कूल आंगनबाड़ी केंद्र….

Champawat school close Tomorrow holiday rain alert: इस वक्त की सबसे बड़ी खबर उत्तराखण्ड के चम्पावत जिले से सामने आ रही है जहां अपर जिला मजिस्ट्रेट, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत द्वारा लगातार चौथे दिन यानी गुरुवार 4 सितंबर को जिले के सभी विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है।‌ जी हां… चम्पावत जिले में गुरुवार 4 सितंबर को सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
यह भी पढ़ें- रानीखेत के आनंद राणा दिल्ली से लापता 2 हफ्तों से कोई खबर नहीं ढूंढने में करें परिजनों की मदद

इस संबंध में जारी आदेश में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि जनपद में विगत तीन दिनों से हुई लगातार वर्षा के उपरान्त वर्तमान में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ है। वर्षा के कारण कतिपय क्षेत्रों में पुल/पुलिया/मोटर व पैदल मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। इसके साथ ही भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मोसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 04 सितम्बर, 2025 को जनपद में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand Shailesh Matiyani Award 2025: उत्तराखंड 16 शिक्षकों को शैलेश मटियानी पुरस्कार

उक्त तथ्यों को मद्देनजर रखते हुए स्कूली छात्र-छात्राओं व व्यापक जनसुरक्षा के दृष्टिगत जनपद अन्तर्गत (कक्षा 01 से 12 तक संचालित) समस्त राजकीय / परिषदीय / सहायता प्राप्त / मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों एवं समस्त आंगनबाडी केन्द्रों में दिनांक 04-09-2025 (गुरुवार) अवकाश घोषित किया जाता है।
Uttarakhand school close: भारी बारिश के चलते चंपावत जिले के स्कूलों में 4 सितंबर को अवकाश

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top