UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT चमोली
Chamoli car Accident: देवखाल में खाई में गिरी कार भैयादूज मनाकर लौट रहे दंपति बेटे की गई जिंदगी
1 min read
tripathi family 3 members died in devkhal pokhari chamoli car Accident on bhai dooj Uttarakhand news today: चमोली में भयावहहादसा..कार दुर्घटना में एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत.. दूसरा बेटा गंभीर घायल..
tripathi family 3 members died in devkhaal pokhari chamoli car Accident on bhai dooj Uttarakhand news today: समूचे देश प्रदेश में जहां एक ओर आज भैया दूज का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर इस वक्त की सबसे बड़ी दुखद एवं बेहद हृदयविदारक खबर उत्तराखण्ड के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां गुरुवार को दिल को झकझोर देने वाला भयावह सड़क हादसा घटित हो गया है। जिसमें एक ही परिवार के 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
मृतकों में दंपती और उनका एक बेटा शामिल हैं। बताया गया है कि यह भयावह सड़क हादसा उस घटित हुआ जब एक महिला मायके में भैयादूज का त्योहार मनाकर अपने परिवार के साथ कार से वापस अपने घर की ओर लौट रही थी उसी दौरान उनकी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई।
यह भी पढ़ें- Tehri marriage accident: टिहरी गढ़वाल गहरी खाई में गिरी बरात की स्कार्पियो 3 बरातियों की गई जिंदगी
खाई में गिरते ही कार में लगी आग, जिंदा जला परिवार… एक बेटा गंभीर
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार मूल रूप से चमोली जिले के पोखरी तहसील क्षेत्र के पाब गांव निवासी अनिता देवी अपने परिवार के साथ गुरुवार को भैया दूज का त्यौहार मनाने अपने मायके देवखाल आई थी। मायके में भैयादूज का त्यौहार पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाने के उपरांत दोपहर का खाना खाने के बाद अनीता अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर वापस जा रही थी। कार में अनीता के साथ उनके पति अरविंद त्रिपाठी, बेटा अनंत और अमबुज सवार थे। अरविंद एक सरकारी इंजीनियर थे और वर्तमान में उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) देहरादून में अधिशासी अभियंता (EE) के पद पर तैनात थे।
बताया गया है कि इसी दौरान वापसी में जैसे ही उनकी कार पोखरी गोपेश्वर मोटर मार्ग पर देवखाल से महज 200 मीटर दूर ही पहुंची थी कि एकाएक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि खाई में गिरने के बाद कार में आग लग गई, और थोड़ी ही देर में पूरी कार जलकर खाक हो गई। जिससे कार में सवार अनिता, उसके पति अरविंद और छोटे बेटे अनंत की आग में जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई जबकि अनीता का बड़ा बेटा अम्बुज गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगो द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
मायके में पसरा मातम
इस भीषण दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल हो गया, जिस बेटी को कुछ ही समय पहले हंसी खुशी विदा किया था उसके परिवार सहित असामयिक मौत की खबर से महिला के मायके में भी मातम पसरा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन और पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुटी हुई है।
मृतक:
1:अनीता पत्नी अरविन्द त्रिपाठी
2: इंजीनियर अरविन्द त्रिपाठी
3: अनंत पुत्र अरविन्द त्रिपाठी
घायल –
अम्बुज त्रिपाठी पुत्र अरविन्द त्रिपाठी
यह भी पढ़ें- Kotdwar news: कोटद्वार नशे में धुत पिता ने दुधमुंहे बच्चे को खाई में फेंककर खुद भी दे दी जान
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
