Connect with us
gajendra singh SBI RSETI manager director died Pithoragarh dumper scooty accident uttarakhand latest news today
फोटो सोशल मीडिया gajendra singh SBI Pithoragarh Scooty accident today

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Pithoragarh scooty accident: पिथौरागढ़ डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर SBI निदेशक की गई जिंदगी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT पिथौरागढ़

Pithoragarh scooty accident: पिथौरागढ़ डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर SBI निदेशक की गई जिंदगी

1 min read

gajendra singh SBI RSETI manager director died Pithoragarh dumper scooty accident uttarakhand latest news today: पिथौरागढ़ में डंपर से कुचलकर SBI RSETI निदेशक की मौत, परिवार में कोहराम—चालक हिरासत में

gajendra singh SBI RSETI manager director died Pithoragarh dumper scooty accident uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव लगातार बढ़ता ही जा रहा है। खासतौर पर खनन सामग्री से भरे बेलगाम डंपर से होने वाले भयावह हादसों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से सामने आ रही है जहां शनिवार शाम को खनन सामग्री से भरा एक डंपर ने घर लौट रहे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी, जिसमें SBI RSETI (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) के निदेशक एवं लोन विभाग के मुख्य प्रबंधक 42 वर्षीय गजेंद्र सिंह पुत्र निरंजन सिंह की मौत हो गई।

अस्पताल पहुंचते-पहुंचते बुझ गई सांस, मौके पर हड़कंप

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक यह भीषण हादसा ऐंचोली–चंडाक मोटर मार्ग पर गुप्ता तिराहे के पास शनिवार शाम करीब सवा छह बजे घटित हुआ, जहाँ तेज रफ्तार डंपर ने उनकी स्कूटी को सीधे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही गजेंद्र सिंह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा पाए और कुछ ही देर में उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे गजेन्द्र, नाबालिग बेटे और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल

बताया जा रहा है कि गजेंद्र सिंह मूल रूप से मेरठ के रहने वाले थे और पिथौरागढ़ में अपनी पत्नी मीनू देवी और 16 वर्षीय बेटे के साथ सरस्वती विहार कॉलोनी में रहते थे।‌ मृतक गजेन्द्र भारतीय स्टेट बैंक के कुमौड़ लोन विभाग में मुख्य प्रबंधक के पद पर तैनात थे। वे भारतीय स्टेट बैंक के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक भी थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा‌ है। पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पड़ोसी और सहकर्मी घटना से सदमे में हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची। हादसे के संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन जोशी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक परिवार की ओर से अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने और जांच पूरी होने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Haridwar roadways accident: हरिद्वार चलती रोडवेज बस से गिरा यात्री चली ग‌ई जिंदगी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top