Connect with us
Roorkee girl niece love marriage with her maternal uncle wedding haridwar uttarakhand latest news today:
सांकेतिक फोटो Roorkee marriage news today

Home / UTTARAKHAND NEWS / Roorkee marriage news: रूड़की मामा को दिल दे बैठी सगी भांजी, करना चाहती है शादी परिजन हैरान

UTTARAKHAND NEWS हरिद्वार

Roorkee marriage news: रूड़की मामा को दिल दे बैठी सगी भांजी, करना चाहती है शादी परिजन हैरान

1 min read

Roorkee girl niece love marriage with her maternal uncle wedding haridwar uttarakhand latest news today: रुड़की में मामा से शादी पर अड़ी युवती, परेशान परिजन पहुंचे कोतवाली, पुलिस भी मामले से हैरत में

Roorkee girl niece love marriage with her maternal uncle wedding haridwar uttarakhand latest news today: उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले में एक बेहद अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसने परिवार से लेकर पुलिस तक सभी को उलझन में डाल दिया है। दरअसल रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की एक युवती अपने ही मामा से विवाह करने की जिद पर अड़ी हुई है, जिसके चलते घर का माहौल तनावपूर्ण हो गया है। परिजनों के काफी समझाने के बाद युवती अपनी जिद से टस से मस नहीं हुई तो आखिरकार कोतवाली पहुंचकर पुलिस से हस्तक्षेप की मांग की।
यह भी पढ़ें- Nainital news: नैनीताल में शादी से 20 दिन पहले होने वाली दुल्हन प्रेमी संग फरार

ननिहाल में रही युवती दें बैठी मामा को दिल, अब करना चाहती है प्रेम विवाह, सकते में परिजन roorkee haridwar latest news today 

अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, युवती कुछ समय से अपने ननिहाल में रही थी। इसी दौरान उसका अपने मामा से लगाव बढ़ गया। जैसे ही परिवार वालों ने उसके लिए रिश्ते ढूंढने शुरू किए, उसने पहला ही प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद स्वजन ने चार अन्य युवकों के प्रस्ताव भी सामने रखे, लेकिन युवती ने हर बार विवाह से इनकार कर दिया। बताया गया है कि जब परिजनों ने उसकी पसंद जाननी चाही, तो युवती ने स्पष्ट कह दिया कि वह अपने मामा से प्रेम करती है और उसी के साथ शादी करना चाहती है। युवती की यह बात सुनकर परिजनों के होश ही उड़ गए। परिजनों ने उसे बार-बार समझाने की कोशिश की, मगर वह अपने फैसले पर अडिग रही।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand marriage: शादी का कार्ड मिलते ही ना हो जाए खुश, लग सकता है चूना, सावधानी से खोले

परेशान परिजन पहुंचे पुलिस के पास, लगाई मदद की गुहार haridwar marriage news today

परिवार की कसमकस बढ़ते देख सोमवार को परिजन गंगनहर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस से उचित कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस अधिकारियों ने भी इस विचित्र मामले को गंभीरता से लिया और युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया है। फिलहाल पुलिस कानूनी दायरे को ध्यान में रखते हुए सभी पक्षों से बातचीत कर रही है। परिजन उम्मीद लगाए बैठे हैं कि युवती अपने निर्णय पर पुनर्विचार करेगी, वहीं पुलिस मामले को संवेदनशील मानते हुए समाधान निकालने में लगी है।
यह भी पढ़ें- Rudrapur Marriage News: रूद्रपुर शादी में बवाल, दुल्हे ने किया इंकार शेरवानी में पहुंचा थाने

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top