उत्तराखण्ड पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ की आस्था ने असम में बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड का किया प्रतिनिधित्व
1 min read
Pithoragarh Astha Football Player: पिथौरागढ़ के थल की फुटबॉल खिलाडी आस्था ने असम में उत्तराखंड अंडर-17 बालिका फुटबॉल टीम का किया प्रतिनिधित्व
राज्य की बेटियो मे प्रतिभा की कमी नही है।यहाँ की बेटिया अपनी प्रतिभा से आज हर क्षेत्र मे सफलता का परचम लहरा रही है।आज हम आपको उत्तराखंड की एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने बालिका फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व करके राज्य तथा क्षेत्र का मान बढ़ाया है। जी हां हम बात कर रहे हैं पिथौरागढ़ जिले के थल के पुंगराऊ घाटी की बेटी आस्था की।बता दे कि आस्था उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए आसाम में जूनियर अंडर-17 राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट खेलकर वापस लौटी हैं। बताते चले कि आस्था को बचपन से ही फुटबॉल खेलने का शौक था। लेकिन आस्था के घर के आस-पास खेल का कोई भी मैदान नहीं था।(Pithoragarh Astha Football Player)
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहाड़ के इस हुनरमंद बच्चे ने कबाड़ से बनाई जेसीबी मशीन, हो रही है सराहना, देखें विडियो
आस्था ने स्थानीय रामलीला मैदान में स्थानीय खिलाड़ियों को फुटबॉल खेलता हुआ देखकर इस खेल की बारीकियो को सीखा।आस्था ने इसी मैदान मे फुटबॉल खेलने का अभ्यास किया तथा छोटे से कस्बे से उत्तराखंड की बालिका टीम तक का सफर तय किया। वही बीते दिनों आस्था ने आसाम में आयोजित जूनियर अंडर-17 बालिका फुटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए अपनी टीम को क्वार्टर फाइनल तक पहुंचाया।आस्था की इस सफलता से घर तथा क्षेत्र मे खुशी का माहौल है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
