Connect with us
Aparna Joshi of haldwani Uttarakhand got a scholarship of 1.64 crores from American University

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की अपर्णा जोशी को मिली अमेरिकन यूनिवर्सिटी से 1.64 करोड़ की स्कॉलरशिप

उत्तराखण्ड हल्द्वानी

उत्तराखंड की अपर्णा जोशी को मिली अमेरिकन यूनिवर्सिटी से 1.64 करोड़ की स्कॉलरशिप

1 min read

Uttarakhand Aparna Joshi Scholarship: हल्द्वानी अपर्णा जोशी ने बढ़ाई प्रदेश का मान मिली अमेरिकन यूनिवर्सिटी से 1.64 करोड़ की स्कॉलरशिप

उत्तराखंड की बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। यहां की बेटियां अपनी सफलता का परचम है देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लहरा रही है। आज हम आपको एक और ऐसी बेटी से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसने राज्य है नहीं बल्कि देश का नाम भी रोशन किया है जी हां हम बात कर रहे हैं राज्य के नैनीताल जिले के हल्द्वानी की रहने वाली अपर्णा जोशी की, जो अमेरिका की यूनिवर्सिटी से 1.64 करोड़ की छात्रवृत्ति के लिए चयनित हुई है। अपर्णा की इस सफलता से जहां उनके घर में खुशी का माहौल है वही उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।(Uttarakhand Aparna Joshi Scholarship)
यह भी पढ़िए: उत्तराखंड की बोनिका पंत बनी नोएडा में मत्स्य वैज्ञानिक, बड़ा प्रदेश का मान

प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी के आदर्श नगर निवासी अपर्णा जोशी का चयन अमेरिका की आईओवा विश्वविद्यालय में 1 करोड़ 64 लाख रुपये छात्रवृत्ति के लिए हुआ है। बता दें कि अपर्णा जोशी अब पांच वर्ष तक परिवहन के क्षेत्र में सिविल इंजीनियरिंग में रिसर्च करेंगी। बताते चलें कि अपर्णा ने दसवीं तथा 12वीं की पढ़ाई निर्मला कान्वेंट स्कूल काठगोदाम से पूर्ण की है इसके पश्चात जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से सिविल इंजीनियरिंग परिवहन में बीटेक किया। बीटेक करने के बाद बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालाजी हैदराबाद से एमटेक की डिग्री हासिल की। अभी वर्तमान में अपर्णा नोएडा की डब्ल्यूएसपी इंडिया ग्लोबल इंजीनियरिंग कंसलटेंसी कंपनी में बतौर ग्रेजुएट इंजीनियर के पद पर काम कर रही थीं। अपर्णा जोशी के पिता डॉ. राजेंद्र प्रसाद जोशी यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत है ,वही माता की माता संतोष जोशी राजकीय बालिका हाई स्कूल राजपुरा में प्रधानाचार्य के पद पर तैनात हैं। अपर्णा की इस सफलता से माता-पिता का असर गर्व से ऊंचा हो गया उनकी बेटी ने राज्य ही नहीं बल्कि देश का भी नाम रोशन किया है।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top