Connect with us
दिल्ली- गाजियाबाद के चार दोस्तों को पहाड़ घूमना पड़ा महंगा बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / दिल्ली- गाजियाबाद के चार दोस्तों को पहाड़ घूमना पड़ा महंगा बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार

उत्तराखण्ड बुलेटिन देहरादून

दिल्ली- गाजियाबाद के चार दोस्तों को पहाड़ घूमना पड़ा महंगा बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार

1 min read

दिल्ली- गाजियाबाद के चार दोस्तों को पहाड़ घूमना पड़ा महंगा बद्रीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी कार


दिल्ली और गाजियाबाद के चार दोस्तों को पहाड़ घूमना भारी पड़ गया। अधिकतर देखा गया है जब बाहरी पर्यटक अपनी गाड़ी लेकर पहाड़ी रूटों पर निकलते है तो उनसे इन खतरनाक पहड़ियो पर गाड़ी संभाली नहीं जाती है, और बड़े हादसे का शिकार हो जाते है। बता दे की बद्रीनाथ हाईवे पर हुए कार हादसे ने दोस्तों की सारी खुशियां छीन ली। बुधवार दोपहर को उत्तराखंड में बदरीनाथ हाईवे पर दिल्ली और गाजियाबाद के यात्रियों की कार खाई में गिर गई। जिसमें एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन यात्री घायल हो गए हैं।

 




प्रभारी थानाध्यक्ष हाकम सिंह तोमर के अनुसार बुधवार दोपहर करीब दो बजे देवप्रयाग से 15 किमी आगे ऋषिकेश मार्ग पर एक मारुती कार लगभग 200 मीटर खाई में गिरने की सूचना मिली। गाड़ी चला रहे अम्बिका विहार करावल नगर दिल्ली निवासी 24 वर्षीय दीपक कटारिया पुत्र प्रतापसिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बागी देवप्रयाग में भर्ती कराया गया है। तुरंत पुलिस व आपदा प्रबन्धन टीम द्वारा घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल तक पहुंचाया गया। हादसे का स्पष्ट कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Content Disclaimer

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top