Connect with us
Bageshwar Bhukamp earthquake today: again felt in Tuesday 21 April 2026 on 10 AM breaking news UTTARAKHAND live
Image : सांकेतिक फोटो ( Bageshwar Bhukamp earthquake today)

Home / Bageshwar / Bageshwar Bhukamp earthquake today: लगातार तीसरे दिन भूकंप से डोली बागेश्वर की धरती

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar Bhukamp earthquake today: लगातार तीसरे दिन भूकंप से डोली बागेश्वर की धरती

1 min read

Bageshwar Bhukamp earthquake today: Uttarakhand Earthquake News, Bageshwar Earthquake Today, Seismic Zone Uttarakhand, Earthquake Alert India: बागेश्वर में लगातार तीसरे दिन भूकंप के झटको से दहशत

Bageshwar Bhukamp earthquake today: again felt in Tuesday 21 April 2026 on 10 AM breaking news UTTARAKHAND live: उत्तराखण्ड के बागेश्वर जिले में लगातार तीसरे दिन मंगलवार सुबह भूकंप का झटका महसूस किया गया। लेकिन इस बार झटके इतने मामूली थे कि अधिकांश लोगों को इसका एहसास तक नहीं हुआ। सुबह करीब 10:06 बजे आए इस भूकंप की तीव्रता महज 2.6 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। लगातार हो रही इन हल्की कंपनाओं ने हालांकि एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है—क्या यह किसी बड़े खतरे की आहट है?

यह भी पढ़े :Kathgodam roadways bus accident: काठगोदाम आंगनबाड़ी से लौट रही बच्ची को रोडवेज बस ने रौंदा

National Center for Seismology Report, Earthquake Frequency Uttarakhand, Bageshwar Seismic Activity: रविवार को 3 बार, सोमवार को पौड़ी और बागेश्वर जिले में आया था भूकंप 

National Center for Seismology के आंकड़ों के अनुसार, बीते तीन दिनों में उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों में छह बार भूकंप दर्ज किया गया है। इनमें से अधिकांश घटनाएं बागेश्वर में केंद्रित रही हैं। 20 अप्रैल को भी पौड़ी गढ़वाल और बागेश्वर में झटके महसूस किए गए थे, बागेश्वर में जहां सोमवार शाम 6 बजकर 26 मिनट पर 2.5 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया था वहीं पौड़ी गढ़वाल में रात 8 बजकर 32 मिनट पर 3.0 मैग्नीट्यूड तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया था। रविवार 19 अप्रैल को बागेश्वर जिले में एक ही दिन में तीन बार धरती हिली थी। रविवार को भूकंप का पहला झटका सुबह 10:32 बजे 3.1 तीव्रता और दूसरा झटका सुबह 10:46 बजे 2.6 तीव्रता एवं उसके बाद 11:31 बजे तीसरा झटका 2.8 मैग्नीट्यूड का महसूस किया गया था। भले ही इन झटकों की तीव्रता कम रही हो, लेकिन बार-बार हो रही यह गतिविधि चिंता बढ़ा रही है।

Earthquake Risk Uttarakhand, Seismic Zone 6 India, Himalayan Earthquake Danger

विशेषज्ञों के मुताबिक, उत्तराखंड पहले से ही भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता रहा है, लेकिन हाल ही में इसमें जोखिम और बढ़ गया है। Bureau of Indian Standards द्वारा 2025 में जारी नए सिस्मिक मैप में पूरे राज्य को जोन-6 में शामिल किया गया है, जो अत्यधिक संवेदनशील श्रेणी मानी जाती है। इसका सीधा अर्थ है कि यहां बड़े और विनाशकारी भूकंप की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़े :Dehradun news today: देहरादून महिला दरोगा को थप्पड़ मारने वाले दंपति गिरफ्तार

Bageshwar Bhukamp earthquake today Uttarakhand Disaster Preparedness, Building Bylaws Earthquake, Government Safety Measures

इस खतरे को देखते हुए राज्य सरकार भी सतर्क हो गई है। भवन निर्माण मानकों में बदलाव की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि भविष्य में संभावित नुकसान को कम किया जा सके। विशेषज्ञों की एक समिति इस पर काम कर रही है, जिसमें संरचनात्मक सुरक्षा और भूकंपरोधी तकनीकों को प्राथमिकता दी जा रही है।

Uttarakhand bhukamp earthquake today Himalayan Belt Earthquake News, India Seismic Zone Update, Disaster Alert Uttarakhand

दरअसल, सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरी हिमालयी पट्टी—अरुणाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक—अब नए वर्गीकरण के तहत अत्यधिक भूकंपीय क्षेत्र में आ चुकी है। इसका मतलब यह है कि आने वाले समय में इस क्षेत्र में बड़े झटकों की आशंका बनी रह सकती है।

Uttarakhand Safety Tips Earthquake India, Disaster Awareness Uttarakhand, Emergency Preparedness

फिलहाल राहत की बात यह है कि हाल के झटकों से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। लेकिन लगातार हो रही इन हलचलों ने लोगों को सतर्क जरूर कर दिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के छोटे भूकंप कई बार बड़े झटकों से पहले चेतावनी भी हो सकते हैं, इसलिए सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top