Connect with us
Bageshwar news today: mankot forest worker nandan died after vomiting blood ruptured ulcer referred to a higher center almora uttarakhand
Image : social media ( Bageshwar news today)

Home / Bageshwar / Bageshwar news today: बागेश्वर अल्सर फटने से वन कर्मी का निधन, रेफर के दौरान तोड़ा दम

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar news today: बागेश्वर अल्सर फटने से वन कर्मी का निधन, रेफर के दौरान तोड़ा दम

1 min read

Bageshwar news today  : खून की उल्टी से वनकर्मी की गई जिंदगी, अपने पीछे छोड़ गए भरा पूरा परिवार..

Bageshwar news today: mankot forest worker nandan died after vomiting blood ruptured ulcer referred to a higher center almora uttarakhand : उत्तराखंड के बागेश्वर जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है, जहां पर वनकर्मी की खून की उल्टी करने के बाद जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है ,वही उनमे कोहराम मचा हुआ है ।

यह भी पढ़े :Rudraprayag Missing Child News: रुद्रप्रयाग में मां के पीछे गया बच्चा हो गया लापता

प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर जिले के सलानी गांव निवासी 58 वर्षीय नंदन सिंह पुत्र उमेद सिंह वन विभाग में वन उपज रक्षक के पद पर तैनात थे। नंदन सिंह की वर्तमान में तैनाती छाती मनकोट थी, जहां अचानक से उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हे खून की उल्टी होने लगी।

हायर सेंटर पहुंचने से पहले रास्ते में तोड़ा दम (Internal bleeding symptoms )

नंदन सिंह की हालत को बिगड़ता देख मौके पर मौजूद कर्मचारी उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंचे। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालात कि गंभीरता को देखते हुए अल्मोड़ा के हायर सेंटर रेफर किया। इस दौरान हायर सेंटर अल्मोड़ा जाते समय धारी डोबा के पास उन्होंने बीच रास्ते में दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand: शादी के लिए दुल्हन देखकर लौटते समय गई जिंदगी- accident Insurance claim

पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया ( bageshwar Nandan Singh mankot forest worker nandan died)

नंदन सिंह के शव को वापस जिला अस्पताल बागेश्वर ले जाया गया, जहां पर घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम द्वारा पंचायतनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम किया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंपा गया। घटना के बाद से मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। बताते चले नंदन सिंह अपने पीछे पांच बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गए है।

अल्सर फटने से मौत ( bageshwar news live Vomiting blood causes)

नंदन सिंह की मौत पर वन विभाग के कर्मचारियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। नंदन सिंह की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन प्रथम दृष्टया यह मामला अल्सर फटने से मौत होने का बताया जा रहा है।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top