Connect with us
Uttarakhand Rudrapur Breaking news hindi Accident Insurance Claim Dineshpur area marriage
Image : social media ( Accident Insurance Claim)

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / Uttarakhand: शादी के लिए दुल्हन देखकर लौटते समय गई जिंदगी- accident Insurance claim

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर

Uttarakhand: शादी के लिए दुल्हन देखकर लौटते समय गई जिंदगी- accident Insurance claim

1 min read

Accident Insurance Claim  : शादी की खुशियों से पहले मातम लड़की देखकर लौट रहे थे घर लड़के की गई जिंदगी (Rudrapur Breaking News Hindi Accident Insurance Claim)

Uttarakhand Rudrapur Breaking news hindi Accident Insurance Claim Dineshpur area   : रुद्रपुर बाईपास पर बिते रात एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने एक परिवार की खुशियों को पलभर में मातम में बदल दिया। वहीं इस खबर को जिसने भी सुना उसकी आंखें नम हो गई। 30 वर्षीय सुखदेव विश्वास, जो अपनी शादी के लिए लड़की देखने गए थे, घर लौटते समय एक भीषण सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

यह भी पढ़े :Uttarakhand breaking news: हरिद्वार में पत्नी ने पति को हमेशा के लिए सुला दिया..

कैसे हुआ हादसा (Rudrapur News Today)

आपको बता दें कि सुखदेव अपने जीजा खेड़ा और दोस्त सतनाम के साथ उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के दिनेशपुर में लड़की देखने गए थे। रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपने साथियों को रुद्रपुर में छोड़कर बाइक से अकेले घर लौट रहे थे। इसी दौरान रुद्रपुर बाईपास पर गौतम हॉस्पिटल के सामने उनकी बाइक सड़क पर बने डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में तोड़ा दम (Rudrapur News live today)

हादसे के बाद घायल सुखदेव को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़े :तलाक के बाद बेटी को सम्मान के साथ पिता लाए घर Domestic Violence Law India

कौन था सुखदेव (Victim Background)

सुखदेव विश्वास मूल रूप से यूपी के रामपुर जिले के निवासी थे और बिलासपुर थाना क्षेत्र के सूरजफार्म में रहते थे। वह चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके सभी भाइयों और एक बहन की शादी हो चुकी थी। सुखदेव सोलर पैनल लगाने का काम करते थे और अपने परिवार का सहारा थे।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

जिस घर में शादी की तैयारियों की उम्मीद थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक जवान बेटे की अचानक मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

पुलिस की कार्रवाई (Rudrapur Police Action)

कोतवाल मनोज रतूड़ी के अनुसार, शनिवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। यह घटना एक बार फिर सड़क सुरक्षा की अहमियत को याद दिलाती है—जरा सी लापरवाही या एक छोटी सी चूक, किसी के पूरे परिवार की दुनिया उजाड़ सकती है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top