Connect with us
Bageshwar news today Rakesh Swept Away in Saryu River Near Shiv Temple in Kapkot, Search Operation Underway
Image : social media ( |Bageshwar News Today)

Home / Bageshwar / Bageshwar: सावन के पहले सोमवार पर बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी की तेज धारा में बहा बच्चा

Bageshwar UTTARAKHAND NEWS

Bageshwar: सावन के पहले सोमवार पर बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी की तेज धारा में बहा बच्चा

1 min read

|Bageshwar News Today Kapkot News, Saryu River Incident, Uttarakhand News|सावन के पहले सोमवार पर बागेश्वर के कपकोट में बड़ा हादसा, सरयू नदी में बहा मासूम राकेश

|Bageshwar News Today Kapkot News, Saryu River Incident, Uttarakhand News| Rakesh drowned in Saryu river| उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र से सावन के पहले सोमवार के दिन एक बेहद दुखद घटना सामने आ रही है। शिवालय मंदिर के पास सरयू नदी के तेज बहाव में लाहुर गांव का करीब सात से आठ वर्षीय मासूम राकेश बह गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सावन के पहले सोमवार के अवसर पर मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इसी दौरान बच्चा नदी के किनारे पहुंचा और अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया। लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उफनाई धारा में वह आंखों से ओझल हो गया।

यह भी पढ़ें : Badrinath highway Update : यमुनोत्री हाईवे पर मलबा, सिरोहबगड़ में बंद हुआ बद्रीनाथ हाईवे

राहत एवं बचाव अभियान जारी (Saryu River Search Operation, SDRF Rescue, NDRF Uttarakhand)

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं। नदी में बच्चे की तलाश के लिए युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। थाना अध्यक्ष के प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि टीमें लगातार खोजबीन कर रही हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें : Uttarakhand News: चंपावत में बारिश का कहर टनकपुर छोटी पुलिया के पास कार खाई में गिरी

विधायक सुरेश गढ़िया भी पहुंचे मौके पर (Kapkot MLA Suresh Gadiya, Rescue Operation Monitoring)

घटना की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अभियान में तेजी लाने और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

प्रशासन ने जारी की चेतावनी (Uttarakhand Rain Alert, River Safety Advisory, Saryu Water Level)

लगातार हो रही बारिश के कारण सरयू नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से नदी किनारे जाने और किसी भी तरह का अनावश्यक जोखिम न उठाने की अपील की है। साथ ही खराब मौसम के दौरान बच्चों पर विशेष निगरानी रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। फिलहाल पूरे कपकोट क्षेत्र में लोगों की निगाहें सर्च ऑपरेशन पर टिकी हुई हैं और हर कोई मासूम राकेश के सुरक्षित मिलने की प्रार्थना कर रहा है।

जल भरते समय बच्चे का फिसल गया पैर(Bageshwar News Today)

स्थानीय लोगों ने बताया कि सात वर्षीय राकेश अपनी मां कमला देवी के साथ नदी से पानी भरने गया था। इसी दौरान पानी भरते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खो बैठा। देखते ही देखते वह तेज बहाव वाले पानी में बह गया। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राकेश के पिता नारायण सिंह एक निजी कंपनी में काम करते हैं। परिवार मूल रूप से लाहुर गांव का निवासी है, लेकिन बच्चों की पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए फिलहाल कपकोट में किराये के मकान में रह रहा है। राकेश की एक बड़ी बहन भी है और परिवार पर इस हादसे के बाद दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

स्थानीय युवक ने बचाने के लिए लगाई थी नदी में छलांग…

घटना के समय वहां मौजूद स्थानीय युवक रोशन गड़िया ने बिना देर किए नदी में छलांग लगाकर बच्चे को बचाने की कोशिश की। उन्होंने तेज बहाव के बीच करीब 50 मीटर तक बच्चे की तलाश की, लेकिन धारा इतनी प्रबल थी कि वह राकेश तक नहीं पहुंच सके। इस दौरान आसपास के लोग भी बच्चे की खोज में जुट गए। राकेश की मां कमला देवी ने बताया कि उनका बेटा कक्षा दो में पढ़ता था और पढ़ाई में काफी होनहार था। बेटे के अचानक नदी में बह जाने से परिवार पर गहरा दुख टूट पड़ा है।

Continue Reading

More in Bageshwar

To Top