Connect with us
Board exam 2026 news: during paper pregnant girl birth child in school toilet madhya pradesh viral breaking update
Image : सांकेतिक फोटो ( Board exam 2026 news)

Home / Highlights / Board exam 2026 news: बोर्ड परीक्षा के दौरान बाथरूम में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म..

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Board exam 2026 news: बोर्ड परीक्षा के दौरान बाथरूम में छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म..

1 min read

Board exam 2026 news :बोर्ड परीक्षा के दौरान बाथरूम गई छात्रा तभी गूंज उठी किलकारी मचा हड़कंप

Board exam 2026 news: during paper pregnant girl birth child in school toilet madhya pradesh viral breaking update  : बोर्ड परीक्षा चल रही थी और कक्षा में बेहद शांत माहौल था। छात्र-छात्राएं अपनी उत्तर पुस्तिकाओं में लिखने में व्यस्त थे, तभी अचानक एक छात्रा के पेट में तेज दर्द उठा। पहले तो इसे सामान्य दर्द समझा गया, लेकिन कुछ ही देर में हालात ऐसे बने कि पूरे परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया। जी हां, मामला है मध्य प्रदेश के पिथमपुर का, जहां 10वीं बोर्ड परीक्षा दे रही एक छात्रा ने स्कूल के बाथरूम में नवजात शिशु को जन्म दे दिया।

यह भी पढ़े :Devprayag news today: देवप्रयाग अस्पताल में न इलाज मिला ना एंबुलेंस जच्चा-बच्चा की गई जिंदगी

कैसे सामने आया मामला

जानकारी के अनुसार सेक्टर-1 थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल में मंगलवार को गणित का पेपर चल रहा था। छात्रा करीब डेढ़ घंटे तक परीक्षा देती रही, लेकिन इसी दौरान उसने पेट दर्द की शिकायत की और बाथरूम जाने की अनुमति ली। कुछ देर बाद शौचालय से नवजात के रोने की आवाज सुनाई दी, जिससे वहां मौजूद शिक्षकों और स्टाफ के होश उड़ गए। महिला कर्मचारी को अंदर भेजा गया तो पता चला कि छात्रा ने वहीं बच्चे को जन्म दे दिया है। घटना के बाद परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल और पुलिस की कार्रवाई

तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई और छात्रा व नवजात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार मां और बच्चा दोनों फिलहाल स्थिर हैं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। एसआई चांदनी सिंगार ने बताया कि मामले में जीरो पर केस दर्ज कर उसे बेटमा पुलिस को ट्रांसफर किया जा रहा है, ताकि आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।

पूछताछ में बड़ा खुलासा

अस्पताल में छात्रा की मां ने बयान दिया कि उन्हें बेटी के गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि छात्रा की सगाई हो चुकी है और मंगेतर घर आता-जाता रहता था। हालांकि पुलिस पूछताछ में छात्रा ने खुलासा किया कि नवजात का पिता उसका मंगेतर नहीं, बल्कि बेटमा निवासी एक युवक है, जिससे उसकी पहचान गरबा खेलने के दौरान हुई थी। बताया जा रहा है कि वर्ष 2024 से दोनों के बीच बातचीत और संपर्क था, जिसके बाद उनके बीच संबंध बने।

जांच जारी

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और संबंधित युवक की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है। बोर्ड परीक्षा के बीच हुई इस अप्रत्याशित घटना ने न सिर्फ स्कूल प्रशासन बल्कि पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top