Connect with us
ajit pawar CM death maharashtra plane crash with 5 others in Baramati national politics breaking news today
फोटो सोशल मीडिया ajit pawar CM death maharashtra plane crash

Home / Highlights / Ajit Pawar CM Death maharashtra plan crash: महाराष्ट्र प्लेन क्रेश अजीत पवार सहित 6 का निधन

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Ajit Pawar CM Death maharashtra plan crash: महाराष्ट्र प्लेन क्रेश अजीत पवार सहित 6 का निधन

1 min read

ajit pawar CM death maharashtra plane crash  : बारामती मे अजीत पवार का प्लेन क्रैश, डिप्टी CM समेत 6 लोगों की मौत.. 

ajit pawar CM death maharashtra plane crash with 5 others in Baramati national politics breaking news today : महाराष्ट्र के बारामती से एक हृदय विदारक घटना की खबर सामने आ रही है, जहां पर डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 6 लोगों की प्लेन क्रैश में जिंदगी चली गई। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है वहीं राजनीति जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Bhikiyasain bus accident almora: भिकियासैंण बस खाई में गिरी, 7 के मौत की खबर रेस्क्यू जारी

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार की सुबह 8:45 बजे महाराष्ट्र के बारामती में लैंडिंग करते हुए प्लेन अचानक से क्रैश हो गया। प्लेन के क्रैश होने से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार समेत 6 लोगों की जिंदगी चली गई। विमान हादसा किस वजह से हुआ है इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई। बताया जा रहा है कि प्लेन क्रैश की घटना तब हुई जब अजीत पवार चुनाव प्रचार के लिए बारामती की ओर निकल रहे थे। प्लेन के क्रेश होते ही विमान पूरी तरह से आग मे घिर गया।

अजीत 6 बार बने डिप्टी CM ( ajit pawar news today) 

बताते चले प्लेन में एक पीएसओ, सहायक और दो क्रू मेंबर सवार थे। अजीत पवार को महाराष्ट्र में लगातार सबसे लंबे समय तक डिप्टी सीएम रहने के लिए जाना जाता था, जो अलग-अलग सरकारों में कुल छह बार डिप्टी सीएम रहे। बीते मंगलवार को अजीत मुंबई में थे जिन्होंने वहां पर इंफ्रास्ट्रक्चर पर महाराष्ट्र कैबिनेट कमेटी की बैठक में हिस्सा लिया था। छह बार महाराष्ट्र के डिप्टी cm रहने के बावजूद वह कभी मुख्यमंत्री नहीं बन सके। अजीत के मुख्यमंत्री बनने की इच्छा उनकी मौत के बाद अधूरी ही रह गई।

Continue Reading

More in Highlights

To Top