Connect with us
Breaking news: gold silver price today hindi reduced on 16 feb 2026 know reason
सांकेतिक फोटो gold silver price today hindi

Home / Highlights / Gold silver price today hindi सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट, जाने क्यों गिरे दाम

Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

Gold silver price today hindi सोना हुआ सस्ता, चांदी में भी भारी गिरावट, जाने क्यों गिरे दाम

1 min read

Breaking news: gold silver price today hindi reduced on 16 feb 2026 know reason: डॉलर की मजबूती से सोना-चांदी फिसले, एमसीएक्स पर दिखा दबाव; आगे क्या रहेगा रुख?

Breaking news: gold silver price today hindi reduced on 16 feb 2026 know reason: वैश्विक संकेतों के बीच सोमवार को कीमती धातुओं में कमजोरी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने, वैश्विक बाजार बंद होने और महंगाई के ताजा आंकड़े सामने आने के बाद निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया, जिसका असर घरेलू वायदा बाजार पर भी साफ दिखा और सोमवार को सोने चांदी के दामों में भारी गिरावट देखी गई।

एमसीएक्स पर गिरावट

Multi Commodity Exchange of India (एमसीएक्स) पर अप्रैल वायदा सोना शुरुआती कारोबार में 0.56 प्रतिशत टूटकर 1,55,023 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी में गिरावट और गहरी रही। मार्च वायदा करीब 1.99 प्रतिशत लुढ़ककर 2,39,501 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार करता दिखा। बाजार में यह गिरावट अचानक नहीं आई, बल्कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय कारकों का स्पष्ट दबाव रहा।

बात अगर ऑल टाइम हाई की करें तो सोना 38000 रुपये (Gold Price Today) तक सस्ता हो चुका है तो चांदी की कीमत (1 Kg Silver Rate) 1.75 लाख रुपये तक गिर चुकी है। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 152,765 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,39,933 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 18 कैरेट सोने के कीमत 1,14,574 रुपये प्रति 10 ग्राम इसके अलावा 1 किलो चांदी की कीमत 2,42,433 रुपये पर पहुंच गई है।

डॉलर और महंगाई के आंकड़ों के साथ ही वैश्विक बाजार बंदी का असर

अमेरिकी डॉलर इंडेक्स में हल्की बढ़त दर्ज की गई और यह 97 के आसपास पहुंच गया। जनवरी में अमेरिका का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) मासिक आधार पर 0.2 प्रतिशत बढ़ा, जबकि वार्षिक दर 2.4 प्रतिशत रही। आंकड़े अनुमान के अनुरूप रहे, जिससे डॉलर को सहारा मिला।
आमतौर पर डॉलर मजबूत होने पर सोना और चांदी जैसे धातु निवेशकों के लिए महंगे हो जाते हैं, खासकर उन देशों के लिए जिनकी मुद्रा डॉलर के मुकाबले कमजोर होती है। परिणामस्वरूप मांग में नरमी आती है और कीमतों पर दबाव बनता है। इसके साथ ही चीन और अमेरिकी बाजारों का बंद होना भी शामिल है। दरअसल, चीन में चंद्र नव वर्ष के कारण 15 से 23 फरवरी तक बाज़ार बंद रहेंगे। इसके अलावा अमेरिका में भी राष्ट्रपति दिवस की छुट्टी के कारण बाज़ार बंद थे।

ब्याज दरों को लेकर संकेत

विश्लेषकों का मानना है कि मजबूत श्रम बाजार और नियंत्रित महंगाई के चलते Federal Reserve फिलहाल ब्याज दरों में बदलाव से बच सकता है। यदि दरें ऊंचे स्तर पर स्थिर रहती हैं तो गैर-ब्याज देने वाली संपत्तियों जैसे सोने पर निवेशकों की रुचि सीमित हो सकती है। तकनीकी नजरिए से देखें तो सोने के लिए 1,54,000 रुपये प्रति 10 ग्राम का स्तर अहम समर्थन माना जा रहा है, जबकि 1,56,800 रुपये के आसपास प्रतिरोध दिख रहा है। चांदी के लिए 2,38,800 रुपये प्रति किलोग्राम का स्तर महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में देखा जा रहा है।

दीर्घावधि तस्वीर अभी भी सकारात्मक

हालिया गिरावट के बावजूद बाजार विशेषज्ञ लंबी अवधि में कीमती धातुओं के रुख को लेकर पूरी तरह निराश नहीं हैं। वैश्विक भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की लगातार खरीदारी और सुरक्षित निवेश की तलाश में जुटे निवेशक अब भी सोने को रणनीतिक विकल्प मान रहे हैं। निवेशकों की नजर अब फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठक के मिनट्स, अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों और कच्चे तेल की कीमतों पर टिकी है। रूस-यूक्रेन युद्ध और अमेरिका-ईरान वार्ता से जुड़ी हलचल भी बाजार की दिशा तय करने में भूमिका निभा सकती है।

फिलहाल संकेत यही हैं कि अल्पकाल में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। ऐसे में विशेषज्ञ जल्दबाजी में बड़े दांव लगाने के बजाय स्तरों पर नजर रखते हुए चरणबद्ध निवेश की सलाह दे रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Haldwani marriage news today: हल्द्वानी में शादी हुई महंगी, देना होगा प्रतिदिन 1500 एक्स्ट्रा चार्ज

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top