Connect with us
Haryana police constable bharti 2026: govt jobs 5500 post apply now breaking news today
सांकेतिक फोटो Haryana police constable bharti 2026

Home / Highlights / Haryana police constable bharti 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल 5500 पदों पर निकली भर्ती

Highlights सरकारी नौकरी

Haryana police constable bharti 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल 5500 पदों पर निकली भर्ती

1 min read

Haryana police constable bharti 2026: govt jobs 5500 post apply now breaking news today: हरियाणा पुलिस में 5500 कांस्टेबल पदों पर बड़ी भर्ती, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

Haryana police constable bharti 2026: govt jobs 5500 post apply now breaking news today : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग यानी (HSSC)ने हरियाणा पुलिस में कांस्टेबल के 5500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अभियान पुलिस विभाग में करियर बनाने का बड़ा अवसर माना जा रहा है।

आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत पुलिस विभाग के विभिन्न विंग में नियुक्तियां की जाएंगी। कुल पदों में 4500 पद पुरुष कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए निर्धारित किए गए हैं, जबकि 600 पद महिला कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के हैं। इसके अलावा सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) में पुरुष कांस्टेबल के 400 पद भरे जाएंगे। बड़ी संख्या में पद होने के कारण युवाओं में इस भर्ती को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

बात अगर शैक्षणिक योग्यता की करें तो उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही केवल वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे जिन्होंने CET ग्रुप-सी परीक्षा उत्तीर्ण की हो। आयोग ने स्पष्ट किया है कि CET पास होना इस भर्ती की मूल शर्त है। चयन प्रक्रिया को कई चरणों में पूरा किया जाएगा। सबसे पहले शारीरिक माप परीक्षण (PMT) होगा, जिसमें अभ्यर्थियों की ऊंचाई और छाती जैसे मानकों की जांच की जाएगी। इस चरण में सफल होने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षण (PST) के लिए बुलाया जाएगा, जहां उनकी दौड़ और शारीरिक क्षमता का मूल्यांकन किया जाएगा।

मानकों के अनुसार पुरुष उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग में न्यूनतम ऊंचाई 170 सेंटीमीटर और आरक्षित वर्ग में 168 सेंटीमीटर तय की गई है। छाती सामान्य वर्ग के लिए 83 सेंटीमीटर और आरक्षित वर्ग के लिए 81 सेंटीमीटर निर्धारित है। महिला उम्मीदवारों के लिए सामान्य वर्ग में 158 सेंटीमीटर और आरक्षित वर्ग में 156 सेंटीमीटर न्यूनतम ऊंचाई रखी गई है। शारीरिक दक्षता परीक्षण में पुरुष उम्मीदवारों को 2.5 किलोमीटर की दौड़ 12 मिनट में पूरी करनी होगी, जबकि महिला उम्मीदवारों को 1 किलोमीटर की दौड़ 6 मिनट में पूरी करनी अनिवार्य है। पूर्व सैनिकों के लिए 1 किलोमीटर की दौड़ 5 मिनट में पूरी करने का मानक तय किया गया है।

आयु सीमा सामान्य रूप से 18 से 25 वर्ष के बीच रखी गई है। हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी, जिससे अधिक संख्या में युवा इस भर्ती में शामिल हो सकें। इस भर्ती प्रक्रिया की एक खास बात यह है कि आवेदन पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। उम्मीदवार 25 जनवरी 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को HSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Constable Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद CET ग्रुप-सी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉग-इन कर आवश्यक जानकारी भरनी होगी और दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म सबमिट करना होगा। कुल मिलाकर हरियाणा पुलिस में यह भर्ती अभियान उन युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है, जो लंबे समय से वर्दी पहनकर सरकारी नौकरी करने का सपना देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Police constable bharti 2026: कांस्टेबल के 32679 पदों पर निकली बंपर भर्ती जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top