Highlights उत्तर प्रदेश
Police constable bharti 2026: कांस्टेबल के 32679 पदों पर निकली बंपर भर्ती जल्द करें आवेदन
1 min read
UP Police constable bharti 2026: कांस्टेबल के 32,679 पदो पर निकली भर्ती, 30 जनवरी तक कर सकते हैं आवेदन
UP Police constable bharti 2026 for 32679 post application process apply soon last date govt jobs latest news: उत्तर प्रदेश के पुलिस विभाग में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है, कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB ने सिपाही कांस्टेबल और समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत कुल 32,679 पदो को भरा जाना है। जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से शुरू हो चुकी है जिसकी अंतिम तिथि 30 जनवरी 2026 तय की गई है।
यह भी पढ़े :Haridwar police firing case: लक्सर गोलीकांड आरोपी गिरफ्तार SI कांस्टेबल सस्पेंड
इन पदों पर होगी भर्ती
०आरक्षी नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला): लगभग 10,469 पद
०PAC / सशस्त्र पुलिस (केवल पुरुष): लगभग 15,131 पद
०स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (SSF): लगभग 1,341 पद
जेल वार्डर (पुरुष) व अन्य समकक्ष पद
भर्ती उत्तर प्रदेश सरकार के आरक्षण नियमों के अनुसार की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता
०उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
आयु सीमा (1 जुलाई 2025 के आधार पर
०पुरुष: 18 से 22 वर्ष
महिला: 18 से 25 वर्ष
आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
चयन प्रक्रिया
०लिखित परीक्षा: ऑब्जेक्टिव प्रश्न, नेगेटिव मार्किंग नहीं
०दस्तावेज सत्यापन व शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST)
०शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
फाइनल मेरिट लिस्ट प्रदर्शन के आधार पर
आधिकारिक वेबसाइट : uppbpb.gov.in
आवेदन शुल्क:
सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500
एससी/एसटी: 400
वेतन
चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-3 के तहत 21,700 से 69,100 तक वेतन मिलेगा…साथ में अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
