Highlights उत्तर प्रदेश
Breaking News: शिक्षिका की बाथरूम में नहाने के दौरान गैस गीजर से गई जान
1 min read
Breaking News In Hindi: बाथरूम में नहाने के दौरान हादसा, 22 वर्षीय शिक्षिका की गई जिंदगी, परिजनों में मचा कोहराम
Breaking News In Hindi teacher bathroom lost Life Amroha: सर्दियों में अक्सर नहाने के लिए लोग पानी को गर्म करने के लिए गीजर का उपयोग देश भर में करते हैं। लेकिन कभी कभार यहीं गीजर लोगों की जान का दुश्मन बन जाता है। ऐसी ही कुछ दुखद खबर उत्तर प्रदेश से सामने आ रही है, जहां पर गीजर की गैस से दम घुटने से शिक्षिका की जिंदगी चली गई। घटना के बाद से मृतका के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है वहीं उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
यह भी पढ़े :Kainchi dham accident today: कैंची धाम के पास स्कार्पियो खाई में गिरी, 3 की मौत
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अमरोहा के हसनपुर के राजपूत कॉलोनी की निवासी 22 वर्षीय शिवांशी चौहान अपनी मां बबीता और चाची पिंकी के साथ घर पर रहती थी। दरअसल शिवांशी डीपीएस स्कूल की संचालिका थी इसके साथ ही वह वहां की शिक्षिका भी थी। शिवांशी रोजाना वैन से अन्य स्टाफ के साथ स्कूल के लिए जाया करती थी। रोजाना की तरह बीते शुक्रवार की सुबह शिवांशी करीब 8:00 बजे स्कूल जाने से पहले घर के बाथरूम में नहाने के लिए निकली। जहां पर गैस गीजर लगा हुआ था काफी देर तक शिवांशी बाथरूम से बाहर नहीं आई तो उसके परिजनो को घबराहट होने लगी। इसके बाद तुरंत शिवांशी के परिजन बाथरूम में पहुंचे और उन्होंने दरवाजा तोड़कर भीतर झांका तो उनके होश उड़ गए क्योंकि शिवांशी वहां अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी।
डॉक्टर ने शिवांशी को किया मृत घोषित
शिवांशी को अचेत अवस्था में पड़ा देख परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने शिवांशी को मृत घोषित कर दिया। शिवांशी तीन बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी, वही शिवांशी के पिता की एक वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। शिवांशी के परिजन ठीक से अभी इस सदमे से उभर भी नहीं पाये थे कि उन्हें अब यह दूसरा झटका लग गया। शिवांशी के परिजनों ने उसके शव का बिना पोस्टमार्टम की कार्रवाई के अंतिम संस्कार भी कर दिया है। बताते चले शिवांशी के अलावा गीजर की गैस के कारण अभी तक कई सारे लोगों की मौत हो चुकी है। इसलिए गीजर का उपयोग करते समय बेहद सावधानी बरतना जरूरी है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
