Connect with us
Breaking news: JEE mains result 2026 out see now 12 students got 100 percentile
सांकेतिक फोटो JEE mains result 2026 out

Home / Highlights / JEE Mains Result 2026 out: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट OUT, 12 छात्रों ने रचा इतिहास अभी चेक करें नतीजे

Highlights UTTARAKHAND NEWS

JEE Mains Result 2026 out: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट OUT, 12 छात्रों ने रचा इतिहास अभी चेक करें नतीजे

1 min read

Breaking news: JEE mains result 2026 out see now 12 students got 100 percentile JEE Main 2026 Session-1 Result घोषित: 12 छात्रों ने हासिल किए 100 पर्सेंटाइल, 96% से अधिक रही उपस्थिति

Breaking news: JEE mains result 2026 out see now 12 students got 100 percentile: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के पहले चरण का परिणाम आखिरकार जारी हो गया है। National Testing Agency (एनटीए) ने जेईई मेन 2026 सत्र-1 (जनवरी) परीक्षा (JEE mains result 2026 out) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित कर दिया है। अंतिम उत्तर कुंजी के साथ विस्तृत परिणाम पीडीएफ भी जारी कर दी गई है, जिससे अभ्यर्थी अब अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

12 अभ्यर्थियों ने छुआ 100 पर्सेंटाइल JEE mains result 2026 out

इस बार पेपर-1 (बीई/बीटेक) में कुल 12 अभ्यर्थियों ने 100 एनटीए पर्सेंटाइल स्कोर हासिल किया है। आवेदन संख्या के क्रम में सफल उम्मीदवारों में श्रेयस मिश्रा (दिल्ली एनसीटी), नरेंद्रबाबू गारी महित (आंध्र प्रदेश), शुभम कुमार (बिहार), कबीर छिल्लर, चिरंजीब कर और अर्नव गौतम (राजस्थान), भावेश पात्रा (ओडिशा), अनय जैन (हरियाणा), पसाला मोहिथ (आंध्र प्रदेश), माधव विराडिया (महाराष्ट्र), पुरोहित निमय (गुजरात) और विवान शरद महिस्वारी (तेलंगाना) शामिल हैं। इन छात्रों ने अपने-अपने राज्यों से शीर्ष प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च पर्सेंटाइल हासिल किया है।

13 लाख से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा

एनटीए के आंकड़ों के अनुसार, इस सत्र में कुल 13,55,293 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 13,04,653 परीक्षा में शामिल हुए। उपस्थिति दर 96.26 प्रतिशत रही। परीक्षा 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2026 को आयोजित की गई थी। देश के 326 शहरों में 658 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें विदेश के 15 शहर भी शामिल रहे। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 13 भाषाओं में कराई गई, ताकि विभिन्न पृष्ठभूमि के छात्रों को समान अवसर मिल सके।

ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड JEE mains result 2026 live

अभ्यर्थी Joint Entrance Examination Main की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज कर अपना परिणाम देख सकते हैं। स्कोरकार्ड में पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक और अन्य आवश्यक विवरण उपलब्ध हैं। फाइनल आंसर की पहले ही जारी की जा चुकी थी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया गया है।

पेपर-2 का परिणाम बाकी

एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अभी केवल पेपर-1 (बीई/बीटेक) का परिणाम घोषित हुआ है। पेपर-2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) के नतीजे अलग से जारी किए जाएंगे। आगे की प्रवेश प्रक्रिया, संस्थानों में काउंसलिंग और Joint Entrance Examination Advanced के लिए पात्रता इसी स्कोर पर आधारित होगी।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand samachar today: उत्तराखण्ड कोर्ट को बम से उड़ानें की धमकी, पुलिस प्रशासन में हड़कंप

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top