Home / Highlights / Sirmaur himachal bus accident: हिमाचल सिरमौर में खाई में गिरी बस, 14 की मौ*त
Highlights हिमाँचल प्रदेश
Sirmaur himachal bus accident: हिमाचल सिरमौर में खाई में गिरी बस, 14 की मौ*त
By
1 min read
sirmaur himachal bus accident today 12 died till now rescue continue DevBhoomi Breaking News live: हिमाचल के सिरमौर में दर्दनाक बस हादसा: 400 मीटर गहरी खाई में गिरी निजी बस, अब तक 14 की मौत, 37 से अधिक घायल….
sirmaur himachal bus accident today 12 died till now rescue continue DevBhoomi Breaking News live: इस वक्त की सबसे बड़ी एवं बेहद दुखद खबर पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले से सामने आ रही है। जहां श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के हरिपुरधार इलाके में एक निजी बस अनियंत्रित होकर लगभग 400 मीटर गहरी खाई में समा गई। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 37 से कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटनास्थल पर देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा।
यह भी पढ़ें- Jaspur bike Accident: जसपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की गई जिंदगी
अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार, यह निजी बस कुपवी से शिमला की ओर जा रही थी। दोपहर बाद हरिपुरधार के पास अचानक बस सड़क से फिसल गई और देखते ही देखते गहरी खाई में समा गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में घना कोहरा और पाले के कारण सड़क पर फिसलन थी, जिससे चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका। हादसा इतना भयावह था कि बस के परखच्चे उड़ गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले राहत और बचाव कार्य में जुटे और घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। अब तक करीब 30 लोगों को रेस्क्यू किए जाने की सूचना है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। संगड़ाह, राजगढ़ और नौहराधार से पुलिस बल घटनास्थल के लिए रवाना हुआ। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी स्वयं नाहन से दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि बस में लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे और राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सा केंद्रों संगड़ाह, ददाहू और नाहन रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज नजदीकी स्वास्थ्य संस्थानों में चल रहा है। प्रशासन की ओर से सभी घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
CM ने जताया दुःख sirmaur himachal bus accident today himachal pradesh News live:
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जाए और घायलों के इलाज में कोई कमी न छोड़ी जाए। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को यह दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
यह भी पढ़ें- Jyoti adhikari haldwani news: ब्लागर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand:थाईलैंड में गूंजा चमोली का नाम, मुन्नी देवी ने भारत को दिलाए दो स्वर्ण पदक
1 min read थाईलैंड में चमोली की बेटी का जलवा, मुन्नी देवी ने दो स्वर्ण पदक जीतकर बढ़ाया देश का…
Read More
Dehradun SIR: देहरादून में SIR ड्यूटी पर BLO से मारपीट, नशे में धुत दो भाइयों पर मुकदमा दर्ज
1 min read Dehradun SIR Duty News: देहरादून में SIR ड्यूटी के दौरान बीएलओ पर हमला, नशे में धुत दो…
Read More
Haridwar accident news today: हरिद्वार में भीषण हादसा दादा-दादी और 5 वर्षीय पोते की गई जिंदगी
1 min read Haridwar road Accident today haridwar accident today haridwar accident news today haridwar breaking news today हरिद्वार में…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी में देवरानी पर गंभीर आरोप, फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर तस्वीरों का दुरुपयोग
1 min read Haldwani Cyber Crime News: हल्द्वानी में पारिवारिक विवाद पहुंचा साइबर अपराध तक, महिला ने देवरानी पर फर्जी…
Read More
Almora News Hindi: रानीखेत में 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत
1 min read रानीखेत में दर्दनाक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो युवकों की मौत (Road Accident)…
Read More
Ramnagar news today: रामनगर कोसी नदी में डूबने से रिजार्ट कर्मी की चली गई जिंदगी
1 min read Ramnagar news today nainital breaking news live uttarakhand news today hindi kosi river news कोसी नदी में…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
