UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT ऊधमसिंह नगर
Jaspur bike Accident: जसपुर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 3 दोस्तों की गई जिंदगी
1 min read
jaspur bike Accident: 3 friends died in udham Singh Nagar thakurdwara road uttarakhand news today ऊधम सिंह नगर में दर्दनाक सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन दोस्तों की मौत, गांव में पसरा मातम
jaspur bike Accident: 3 friends died in udham Singh Nagar thakurdwara road uttarakhand news today: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले से एक बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां जसपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों दोस्तों को बचाने का कोई मौका नहीं मिल सका। घटना के बाद से मृतकों के गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम है।
यह भी पढ़ें- Jyoti adhikari haldwani news: ब्लागर ज्योति अधिकारी गिरफ्तार 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
अभी तक मिली जानकारी के अनुसार हादसा जसपुर-ठाकुरद्वारा मार्ग पर फैजुल्लागंज गांव से आगे आरा मशीन के पास हुआ। उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा क्षेत्र के ग्राम तरफ दलपत, थाना ठाकुरद्वारा (जिला मुरादाबाद) निवासी मुकेश कुमार सैनी (32), राकेश कुमार सैनी (28) और ओमकार सिंह सैनी (23) मंगलवार को बाइक से ठाकुरद्वारा गए थे। तीनों किसी परिचित से मुलाकात कर देर रात करीब 11 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां शवों को देखकर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर पंचनामा भरते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बीते रोज गमगीन माहौल में तीनों दोस्तों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ उठी तीन अर्थियों ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में हर कोई इस हादसे से स्तब्ध नजर आया।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना के समय तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि हेलमेट पहना होता तो शायद जान बचने की संभावना बन सकती थी। घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त बाइक और बिखरे मलबे ने हादसे की भयावहता को साफ बयां किया।
ठाकुरद्वारा कोतवाल मनोज परमार ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए टीमें गठित की गई हैं और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। इधर, हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त नियंत्रण लगाने और फरार चालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार हो रही दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन चुकी हैं।
यह भी पढ़ें- Pithoragarh news live: पिथौरागढ़ नवविवाहिता जयंती ने खत्म कर दी अपनी जिंदगी पति सेना में
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
