Highlights देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर
Social media Ban India: भारत में भी बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया? हाईकोर्ट ने ये कहा
1 min read
social media Ban India: 16 साल से कम उम्र के बच्चों के फेसबुक, इंस्टाग्राम सोशल मीडिया अकाउंट पर लगाया जाए प्रतिबंध ,मद्रास उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को दिया सुझाव
social media Ban India teens child Madras High Court suggestion breaking news today: सोशल मीडिया के जरिए जहां लोगों को देश दुनिया की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाती है। वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया बच्चों के लिए आए दिन खतरा बनता जा रहा है। इतना ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अच्छे कंटेंट से लेकर काफी सारे अश्लील कंटेंट भी आसानी से लोगों के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहुंच जाते हैं। अश्लील सामग्री की आसान पहुंच और रील की लत से छुटकारा दिलाने के लिए अब मद्रास हाई कोर्ट ने एक सख्त रूख अपनाया है। जिसके तहत मद्रास उच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को बच्चों के सोशल मीडिया को प्रतिबंधित करने का सुझाव दिया है।
आपको जानकारी देते चले मद्रास उच्च न्यायालय की तमिलनाडु मदुरै पीठ ने केंद्र सरकार को 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया वेबसाइटों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाने की सलाह दी है। न्यायमूर्ति जी जयचंद्रन और न्यायमूर्ति के के रामकृष्ण की पीठ ने याचिका पर सुनवाई की। जिस पर केंद्र और राज्य सरकारों ने इस मामले पर अपना तर्क पेश किया और सभी पक्ष की दलील सुनने के बाद न्यायाधीशों ने अपना आदेश जारी किया।
बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा प्रतिबंध ( social media in india)
पीठ ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 2017 में जारी आदेश के अनुसार इसकी पुष्टि हो चुकी है कि ऐसे विवादास्पद और अश्लील वीडियो को रोकने के तरीके मौजूद हैं। हालांकि बच्चों को अश्लील वीडियो देखने से पूरी तरह रोकने के लिए सॉफ्टवेयर अनिवार्य है। कोर्ट ने माना कि इस तरह की अश्लील सामग्री को देखना या उससे बचना व्यक्तिगत पसंद और अधिकार का मामला है। न्यायाधीश ने कहा कि यदि बच्चे ऐसे वीडियो देखते हैं तो उनकी मानसिकता पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए भारत में केंद्र सरकार को ऑस्ट्रेलिया की तर्ज पर 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने से रोकना होगा जिसके लिए उन्हे सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाना होगा।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़िए।।
