Connect with us
SSC Exam calendar 2026: govt jobs exam date declared mts CGL JE breaking news today:
सांकेतिक फोटो SSC Exam calendar 2026

Home / Highlights / SSC Exam calendar 2026: एस‌एससी वर्ष 2026-27 का परीक्षा कैलेंडर जारी

Highlights सरकारी नौकरी

SSC Exam calendar 2026: एस‌एससी वर्ष 2026-27 का परीक्षा कैलेंडर जारी

1 min read

SSC Exam calendar 2026: govt jobs exam date declared mts CGL JE breaking news today: SSC ने जारी किया 2026 का अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर, CGL, CHSL, JE, MTS, GD कांस्टेबल समेत सभी प्रमुख भर्तियों की संभावित तिथियां घोषित

SSC Exam calendar 2026: govt jobs exam date declared mts CGL JE breaking news today: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने वर्ष 2026 के लिए अपडेटेड परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें आने वाली सभी प्रमुख भर्तियों की संभावित नोटिफिकेशन तिथियां, आवेदन अवधि और परीक्षा महीनों की जानकारी दी गई है। SSC के इस नए कैलेंडर से यह स्पष्ट हो गया है कि वर्ष 2026 में भर्ती परीक्षाओं का पूरा रोडमैप तय कर दिया गया है, जिससे अभ्यर्थी अपनी तैयारी को बेहतर ढंग से प्लान कर सकेंगे।

MTS और हवलदार से लेकर GD कांस्टेबल तक की टाइमलाइन तय

जारी कैलेंडर के अनुसार मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) और हवलदार भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जून 2026 में जारी होने की संभावना है, जबकि GD कांस्टेबल भर्ती के लिए अधिसूचना सितंबर 2026 में आने की उम्मीद जताई गई है।

विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की संभावित तिथियां

SSC द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार:
JSA/LDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025
नोटिफिकेशन: 16 मार्च 2026
आवेदन: 07 अप्रैल 2026
परीक्षा: मई 2026
SSA/UDC ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025
नोटिफिकेशन: 16 मार्च 2026
आवेदन: 07 अप्रैल 2026
परीक्षा: मई 2026
ASO ग्रेड लिमिटेड विभागीय प्रतियोगी परीक्षा 2025
नोटिफिकेशन: 16 मार्च 2026
आवेदन: 07 अप्रैल 2026
परीक्षा: मई 2026

CGL और JE परीक्षाओं का शेड्यूल

सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली संयुक्त स्नातक स्तरीय (CGL) परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन मार्च 2026 में जारी होने की संभावना है। इसके लिए आवेदन अप्रैल 2026 में लिए जाएंगे और परीक्षा मई से जून 2026 के बीच आयोजित की जा सकती है। इसी अवधि में जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 2026 का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसका नोटिफिकेशन मार्च और आवेदन अप्रैल 2026 में संभावित है।
CHSL, स्टेनोग्राफर और हिंदी अनुवादक परीक्षाएं
SSC कैलेंडर के अनुसार: संयुक्त उच्च माध्यमिक (10+2) स्तर परीक्षा (CHSL) 2026
नोटिफिकेशन: अप्रैल 2026
आवेदन: मई 2026
परीक्षा: जुलाई – सितंबर 2026
स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘C’ और ‘D’ परीक्षा 2026
नोटिफिकेशन: अप्रैल 2026
आवेदन: मई 2026
परीक्षा: अगस्त – सितंबर 2026

संयुक्त हिंदी अनुवादक परीक्षा 2026
नोटिफिकेशन: अप्रैल 2026
आवेदन: मई 2026
परीक्षा: अगस्त – सितंबर 2026
MTS, हवलदार और SI परीक्षा की योजना
MTS एवं हवलदार परीक्षा 2026
नोटिफिकेशन: जून 2026
आवेदन: जुलाई 2026
परीक्षा: सितंबर – नवंबर 2026
दिल्ली पुलिस एवं CAPFs सब-इंस्पेक्टर परीक्षा 2026
नोटिफिकेशन: मई 2026
आवेदन: जून 2026
परीक्षा: अक्टूबर – नवंबर 2026

GD कांस्टेबल परीक्षा 2027 की तैयारी भी शुरू

SSC कैलेंडर में CAPFs, NIA, SSF में कांस्टेबल (GD) और असम राइफल्स राइफलमैन (GD) परीक्षा 2027 का भी उल्लेख किया गया है। इसके लिए नोटिफिकेशन सितंबर 2026, आवेदन अक्टूबर 2026 और परीक्षा जनवरी से मार्च 2027 के बीच संभावित है। हालांकि आयोग ने सभी तिथियों को संभावित बताया है और इनमें परिस्थितियों के अनुसार बदलाव संभव है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand BEL recruitment 2026: बी‌ईएल कोटद्वार में निकली 50 पदों पर भर्ती जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in Highlights

To Top