Connect with us
Uttarakhand BEL recruitment 2026: in kotdwar Pauri Garhwal 50 post of trainee engineer news today
सांकेतिक फोटो Uttarakhand BEL recruitment 2026

Home / UTTARAKHAND GOVT JOBS / Uttarakhand BEL recruitment 2026: बी‌ईएल कोटद्वार में निकली 50 पदों पर भर्ती जल्द करें आवेदन

UTTARAKHAND GOVT JOBS पौड़ी गढ़वाल

Uttarakhand BEL recruitment 2026: बी‌ईएल कोटद्वार में निकली 50 पदों पर भर्ती जल्द करें आवेदन

1 min read

Uttarakhand BEL recruitment 2026: in kotdwar Pauri Garhwal 50 post of trainee engineer news today: बीईएल कोटद्वार यूनिट में ट्रेनी इंजीनियर के 50 पदों पर भर्ती, युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

Uttarakhand BEL recruitment 2026: in kotdwar Pauri Garhwal 50 post of trainee engineer news today: सरकारी क्षेत्र में इंजीनियरिंग करियर की तलाश कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने उत्तराखंड के कोटद्वार स्थित अपनी यूनिट में ट्रेनी इंजीनियर के 50 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। बताया गया है कि यह नियुक्तियां पूरी तरह अनुबंध के आधार पर की जाएंगी, जिससे योग्य युवाओं को देश की प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में काम करने का मौका मिलेगा।

इस संबंध में बीईएल द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रारंभिक तौर पर दो वर्ष के लिए होगी। कार्य और प्रदर्शन के आधार पर इस अनुबंध को अधिकतम एक वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

शैक्षणिक योग्यता और वेतनमान BEL recruitment bharti vacancy 2026 uttarakhand 

इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित ब्रांच में बीई, बीटेक या बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को 30,000 रुपये से 40,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा, जो अनुभव और नियमों के अनुसार तय होगा।

आयु सीमा में छूट का प्रावधान

आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 28 वर्ष से कम होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। हालांकि, आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी गई है। ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष, एससी-एसटी वर्ग को पांच वर्ष और दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 वर्ष तक की छूट का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 177 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से एसबीआई कलेक्ट के जरिए किया जाएगा।

अभ्यर्थी भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया के लिए बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर विजिट कर सकते हैं। किसी भी तरह की सहायता के लिए [email protected] पर ई-मेल या हेल्पलाइन नंबर 91-80-25039300 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Haryana police constable bharti 2026: हरियाणा पुलिस कांस्टेबल 5500 पदों पर निकली भर्ती

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND GOVT JOBS

To Top