Connect with us
tobacco cigarette Lpg Cylinder price increase today from 1st feb budget 2026 latest news
Image : सांकेतिक फोटो ( cigarette Lpg Cylinder price)

Home / Highlights / Cigarette Lpg Cylinder price: बजट से पहले सिगरेट सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा हुआ महंगा

Highlights देवभूमि दर्शन

Cigarette Lpg Cylinder price: बजट से पहले सिगरेट सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा हुआ महंगा

1 min read

cigarette Lpg Cylinder price: 1 फरवरी 2026 बजट से पहले सिगरेट से लेकर एलपीजी तक जानें क्या क्या होगा महंगा

tobacco cigarette Lpg Cylinder price increase today from 1st feb budget 2026 latest news: देशभर के लोगों के लिए आज एक फरवरी का दिन बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है ,क्योंकि आज केंद्रीय बजट पेश होगा इसके साथ ही फरवरी माह की पहली तारीख होने की वजह से कई बड़े बदलाव भी होंगे। बताते चले 1 फरवरी यानी रविवार से कई चीजें महंगी होने जा रही है जिसका असर सीधा जनता की जेबों पर पड़ेगा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand budget 2025: धामी सरकार ने पेश किया 1 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला

बता दें बजट से पहले गैस एजेंसी द्वारा नए रेट अपडेट कर दिए गए हैं ,जिसके तहत इंडियन ऑयल के मुताबिक एलपीजी सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी आई है। हालांकि इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में ही बदलाव हुआ है। घरेलू सिलेंडर की कीमत जितनी पहले थी उतनी ही है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर के दाम 853 रुपये है जबकि कोलकाता में 879 रुपये है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में पहले 1691.50 रुपये थी जो 49 रुपये बढ़कर 1740.5 रुपये हो गई है।

सिगरेट तंबाकू पान मसाला हुआ महंगा

सेहत के लिए हानिकारक चीज जैसे सिगरेट तंबाकू पान मसाला महंगा हो गया है। सरकार 1 फरवरी 2026 को इन सभी चीजों की कीमत बढ़ाने जा रही है जो टैक्स सामान्य जीएसटी से अलग है।

Repo rate मे नही होगा बदलाव

इस बार रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया रेपो रेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं होगा, हालांकि इसकी पुष्टि मौद्रिक समिति की बैठक में ही हो पाएगी। इसके अलावा कुछ जगह यही अनुमान लगाया जा रहा है कि रेपो रेट में 0.25 फीसदी की गिरावट हो सकती है।

Fastag मे e-kyc खत्म

1 फरवरी को fastag के लिए अब यूजर्स को ई केवाईसी की जरूरत नहीं होगी , इसकी घोषणा नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने की है। अब fastag एक्टिवेट कराने के लिए ई केवाईसी की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Continue Reading

More in Highlights

To Top