Connect with us
उत्तराखंड कैबिनेट में कोरोना की दस्तक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पाए गए कोरोना पोजिटिव

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड कैबिनेट में कोरोना की दस्तक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पाए गए कोरोना पोजिटिव

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखंड कैबिनेट में कोरोना की दस्तक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पाए गए कोरोना पोजिटिव

1 min read

कोरोना पोजिटिव पाए गए उत्तराखण्ड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Satpal maharaj), शासन-प्रशासन में हड़कंप..

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से आ रही है जहां उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्रीमंडल में कोरोना ने दस्तक दी है। जी हां.. कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की कोरोना जांच रिपोर्ट पोजिटिव आई है। सतपाल के साथ ही 22 अन्य लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिनमें उनके बहू-बेटे सहित उनके क‌ई पारिवारिक सदस्य और स्टाफ मेंबर है। राज्य के मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सतपाल महाराज (Satpal maharaj)के पोजिटिव पाए जाने की पुष्टि की है। इसके साथ ही अब उत्तराखण्ड सरकार पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित पूरी कैबिनेट को क्वारंटीन होना पड़ सकता है। क्योंकि सतपाल महाराज बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में शामिल हुए थे। बता दें कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal maharaj) की पत्नी अमृता रावत कल देर रात संक्रमित पाई गई थीं। जिसके बाद सरकार के क्वारंटीन होने की चर्चाओं का दौर भी चल पड़ा था।
उत्तराखंड कैबिनेट में कोरोना की दस्तक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज पाए गए कोरोना पोजिटिव


यह भी पढ़ें:– केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की रिपोर्ट पर टिकी सबकी निगाहें, क्वारंटीन हो सकता है पूरा मंत्रिमंडल

कैबिनेट बैठक में भी हुए थे शामिल, पूरे मंत्रीमंडल पर बड़ा क्वारंटीन होने का खतरा:-

गौरतलब है कि राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Satpal maharaj)  बीते शुक्रवार को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई कैबिनेट बैठक में भी शामिल हुए थे। सतपाल महाराज के पोजिटिव पाए जाने के बाद अब उत्तराखण्ड मंत्रीमंडल पर भी क्वारंटीन होने का खतरा बढ़ गया है। हो सकता है कि आज शाम से ही सभी क्वारंटीन हो जाए। मंत्रीमंडल के साथ ही राज्य के मुख्य सचिव सहित सभी उच्चाधिकारियों पर भी क्वारंटीन होने की तलवार लटकने लगी है क्योंकि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत लगातार कोरोना की स्थिति को जायजा लेने के लिए उच्चाधिकारियों के साथ बैठक करते रहे हैं।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड कोरोना वाइरस अपडेट…. संक्रमित मरीजों के आकड़े पहुचें सीधे 802

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top