Connect with us
alt="uttarakhand coronavirus case reached 802"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड कोरोना वाइरस अपडेट…. संक्रमित मरीजों के आकड़े पहुचें सीधे 802

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखण्ड कोरोना वाइरस अपडेट…. संक्रमित मरीजों के आकड़े पहुचें सीधे 802

1 min read

राज्य में जारी कोरोना का कहर, आज सामने आए 53 न‌ए मामले (Uttarakhand coronavirus case), आंकड़े पहुंचे 800 पार..

राज्य में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को अभी तक राज्य में 53 न‌ए मामले (Uttarakhand coronavirus case) सामने आ चुके हैं। जिनमें सर्वाधिक कोरोना संक्रमित आज राजधानी देहरादून में पाए गए हैं। जहां 24 व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। देहरादून के बाद दूसरे स्थान पर हरिद्वार है जहां रविवार को दोपहर तक कोरोना के 15 न‌ए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा राज्य के उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल जिले में भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में इसकी पुष्टि की गई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या (Uttarakhand coronavirus case) भी अब बढ़कर 802 पर पहुंच गई है जिनमें से 102 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 5 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। इस सबके बीच कोरोना के डबलिंग रेट में काफी सुधार देखने को मिला है जो कि उत्तराखंड के लिए राहत देने वाली खबर है। बीते मंगलवार 26 म‌ई को जहां यह 3.84 दिन रह गया था वहीं आज जारी बुलेटिन में यह 5.45 दिन बताया गया है। अर्थात लगभग हर पांचवें-छठे दिन राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी हो रही है। इन दिनों कोरोना का असर मैदानी जिलों के साथ पर्वतीय जिलों पर भी पड़ रहा है।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में ऐसे हो रहे कोरोना टेस्ट, बिना सेंपल लिए ही बता दिया नेगेटिव रिपोर्ट

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Uttarakhand coronavirus case) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 45
बागेश्वर 16
चम्पावत 08
पिथौरागढ़ 21
चमोली 11
रूद्रप्रयाग 01 06
उत्तरकाशी 06 20
टिहरी गढ़वाल 74
पौड़ी गढ़वाल 06 34
नैनीताल 227
उधमसिंह नगर 62
हरिद्वार 15 66
देहरादून 24 190
प्राइवेट लैब 01 22
कुल 53 802




यह भी पढ़ें- लाॅकडाउन बढ़ा 30 जून तक लगभग सभी गतिविधियाँ होंगी संचालित जानिए नए निर्देश

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top