UTTARAKHAND NEWS चमोली
Poonam ITBP martyr chamoli: ITBP में तैनात चमोली की पूनम शहीद सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार
1 min read
Poonam Devi ITBP martyr chamoli News today uttarakhand martyr news today चमोली की बेटी पूनम देवी को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से गांव ने दी श्रद्धांजलि
Chamoli News today: poonam devi ITBP martyr of talwari village posted 13 ITBP Sikkim uttarakhand breaking news poonam devi uttarakhand martyr: समूचे उत्तराखण्ड के लिए राज्य के चमोली जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है जहां तलवाड़ी खालसा गांव की रहने वाली एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में तैनात सिपाही पूनम देवी शहीद हो गई। शहीद पूनम को उनके पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़े। आपको बता दें कि लंबे समय से बीमारी से जूझ रही पूनम देवी ने बीते 31 मई को उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। उनकी शहादत की खबर ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे दुख में डुबो दिया।
यह भी पढ़े :UKPSC : अपर पीसीएस में चमके टिहरी के अमित राणा, उप शिक्षा अधिकारी पद पर हुआ चयन….
Poonam devi ITBP Soldier Funeral)
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूनम देवी पत्नी राकेश कुमार, चमोली जिले के तलवाड़ी खालसा गांव की निवासी थीं। वह भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 13वीं वाहिनी में सिपाही के पद पर तैनात थीं। वर्तमान में उनकी तैनाती सिक्किम के लिगडम क्षेत्र में थी, जहां वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही थीं। बताया गया कि पिछले काफी समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था और वह गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। उपचार के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और 31 मई को उनका निधन हो गया।
सैन्य सम्मान से अंतिम संस्कार (Military Honour)
बुधवार को आईटीबीपी के अधिकारियों और जवानों की मौजूदगी में उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव लाया गया। गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजन, रिश्तेदार और ग्रामीण नम आंखों से अपनी बेटी को अंतिम विदाई देने पहुंचे। दोपहर बाद पिंडर नदी के तट स्थित पैतृक घाट पर पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान आईटीबीपी के जवानों ने उन्हें सलामी देकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
Poonam devi Martyr Tribute To Brave Daughter)
आईटीबीपी के सहायक सेनानी गौरव सिंह बिष्ट और निरीक्षक राजेंद्र ने बताया कि पूनम देवी 13वीं बटालियन का हिस्सा थीं और उन्होंने अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन किया। उनके निधन से बल को एक समर्पित जवान की क्षति हुई है। अंतिम संस्कार के दौरान अधिकारियों ने उनके सेवा काल को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब हर आंख हुई नम
अंतिम यात्रा में ब्लॉक प्रमुख प्रवीण पुरोहित सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। पूरे गांव ने अपनी बेटी को भावभीनी विदाई दी। लोगों का कहना था कि पूनम देवी ने अपने परिश्रम और सेवा भावना से गांव का नाम रोशन किया था। उनकी असमय मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है।
यह भी पढ़े :Anita bishnoi influencer: राजस्थानी इनफ्लूएंसर अनीता बिश्नोई ने लाइव विडियो में पिया जहर हालत नाज़ुक
(Emotional Farewell)
पिंडर नदी के तट पर जब सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी हुई तो वहां मौजूद कई लोगों की आंखें नम हो गईं। देश सेवा का दायित्व निभाने वाली इस बेटी को अंतिम विदाई देते समय हर चेहरा भावुक दिखाई दिया। पूनम देवी अब भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की यादें हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगी। उनकी अंतिम विदाई ने एक बार फिर यह एहसास कराया कि देश की सुरक्षा और सेवा में जुटे जवानों का योगदान कितना महत्वपूर्ण और सम्माननीय होता है।
