UTTARAKHAND NEWS चम्पावत
Uttarakhand news: पूर्णागिरि दर्शन करने आई 15 वर्षीय किशोरी ने दिया शिशु को जन्म, मचा हड़कंप
1 min read
Champawat Breaking News: पूर्णागिरी दर्शन करने आई 15 साल की किशोरी ने शिशु को दिया जन्म, परिजनों में मचा हड़कंप
Champawat breaking news: 15-Year-Old Girl Gives Birth While Returning From Purnagiri Temple Visit: उत्तराखंड के चंपावत जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, जहां पर उत्तर प्रदेश से अपने परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन करने आई एक नाबालिक किशोरी ने अविकसित शिशु को जन्म दिया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया वहीं पुलिस प्रशासन की टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए FIR दर्ज की है।
यह भी पढ़े :Uttarakhand: बागेश्वर की 21 वर्षीय रूपा सजवान की संदिग्ध हालात में मौत, मई में हुई थी शादी
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के पीलीभीत की रहने वाली एक 15 वर्षीय किशोरी अपने परिजनों के साथ चंपावत जिले में स्थित पूर्णागिरि धाम के दर्शन करने पहुंची थी। तभी दर्शन करने के बाद घर लौटते समय किशोरी की अचानक से तबीयत खराब हो गई ,जिसे पेट दर्द के चलते उप जिला चिकित्सालय भर्ती कराया गया। हैरानी की बात तो यह है कि किशोरी ने उपचार के दौरान एक छह माह के अविकसित शिशु को जन्म दिया जिसकी कुछ देर बाद ही मौत हो गई। मामले की गम्भीरता को देखते हुए आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया पूरी की गई व डीएनए जांच हेतु नमूने सुरक्षित किए गए।
यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उधम सिंह नगर के बाजपुर में युवक का शव मिलने से सनसनी…
मामले की जाँच पड़ताल शुरू (champawat news today)
अस्पताल प्रशासन द्वारा घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मामले में FIR दर्ज की गई है। नियमानुसार प्रकरण को संबंधित क्षेत्राधिकार वाले थाने पीलीभीत उत्तर प्रदेश को स्थानांतरित किया गया है।
