उत्तराखण्ड चम्पावत
चंपावत : शहीद नंदन सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव तो बिलख पड़े परिजन
1 min read
16 अगस्त को पहलगाम सड़क दुर्घटना में घायल हुए उत्तराखंड के एक और जवान सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल का कल इलाज के दौरान निधन हो गया था। जिसके बाद से उनके परिवार और चंपावत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई ।आज उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पखोटी लाया गया जिसके बाद यहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।बता दें कि यहां सैकड़ों की संख्या में लोगों द्वारा नम आंखों से शहीद सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल को विदाई दी गई।
यह भी पढ़िए:उत्तराखंड: पहलगाम हादसे में घायल जवान ने अस्पताल में तोड़ा दम पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर
ग़ौरतलब है कि बीते 16 अगस्त को आईटीबीपी जवानों को अमरनाथ यात्रा ड्यूटी से वापस लेकर आ रही बस जम्मू के पहलगाम में चंदनबाड़ी के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें बस सवार सात जवानों का मौके पर ही निधन हो गया था जबकि दर्जनों जवान घायल हो गये थे। घायल जवानो में एक जवान राज्य के चंपावत जिले के देवीधुरा के पखोटी गांव निवासी सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल भी शामिल थे। जिनका कल श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान निधन हो गया।आज शहीद सूबेदार मेजर नंदन सिंह चम्याल के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव लाया गया। जैसे ही पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो पत्नी और बच्चे ताबूत से लिपटकर बिलख पड़े। बमुश्किल उनकी पत्नी, माता -पिता तथा परिवार के अन्य लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये।जिसके बाद गांव के श्मशान घाट में पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके दोनों पुत्रों द्वारा मुखाग्नि दी गई। इस अवसर पर आईटीबीपी जवानों ने भी सैन्य सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी।
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: दुखद खबर, ड्यूटी में तैनात गढ़वाल राइफल्स का जवान शहीद, दौड़ी शोक की लहर
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
