Connect with us
Congratulations: women cricketer Ekta Bisht gets the command of Uttarakhand women's T20 team

Home / उत्तराखण्ड / बधाई: अल्मोड़ा की एकता बिष्ट को मिली उत्तराखंड महिला टी- 20 टीम की कमान

उत्तराखण्ड स्पोर्ट्स

बधाई: अल्मोड़ा की एकता बिष्ट को मिली उत्तराखंड महिला टी- 20 टीम की कमान

1 min read

Ekta bisht women cricketer: अल्मोड़ा की एकता बिष्ट को मिली उत्तराखंड सीनियर महिला T20 टूर्नामेंट की कमान 

गौरतलब है कि क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा बीसीसीआई के सीनियर महिला टी20 टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्य सीनियर महिला टीम की घोषणा कर दी गई है। बता दें कि अल्मोड़ा निवासी अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर खिलाड़ी एकता बिष्ट को टीम की कमान सौंपी गई है उनकी इस उपलब्धि पर जहां क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर है वही एकता नहीं उत्तराखंड को भी गौरवान्वित किया है। बताते चलें कि राज्य की अल्मोड़ा जिले के हुक्का क्लब निवासी कुंदन सिंह की पुत्री एकता बिष्ट को अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर के रूप में पहचान मिली है। (Ekta bisht women cricketer)
यह भी पढिए:उत्तराखण्ड के लिए मैच खेलेंगी सुपई गांव की रितिका, सीनियर महिला क्रिकेट टीम में हुआ चयन

बचपन मे प्लास्टिक की गेंद से क्रिकेट खेल कर अपना सफर शुरू करने वाली एकता बिष्ट वर्तमान में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सदस्य हैं एकता एक स्पिन गेंदबाज है। वर्ष 2001 में एकता ने क्रिकेट कोचिंग के लिए अल्मोड़ा स्टेडियम ज्वाइन किया जहां कोच लियाकत अली द्वारा उन्हें गेंदबाजी करने की सलाह दी गई। कोच की सलाह के पश्चात एकता बाएं हाथ की ऑफब्रेक गेंदबाज बनकर उभरी। एकता ने भारतीय अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2011 में T20 मैच खेलकर की। बता दें कि 12 अक्टूबर को वडोदरा में हरियाणा के संग उत्तराखंड महिला T20 का पहला मैच खेला जाएगा।
यह भी पढिए:उत्तराखण्ड: रैप रियलिटी शो ‘हसल 2.0’ पर छाए लक्ष्य परिहार, हो रही तारीफों की बौछार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top