Connect with us
alt="729 new case found of uttarakhand covid19 latest update"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज सामने आए 239 ‌न‌ए केस, आकड़े पहुंचे 4500 पार..

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखण्ड में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज सामने आए 239 ‌न‌ए केस, आकड़े पहुंचे 4500 पार..

1 min read

Corona in uttarakhand: राज्य में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के मामले, रविवार को 239 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि, कुल आंकड़े 4500 पार..

राज्य में कोरोना(Corona in uttarakhand) का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते चार दिनों राज्य में हो रहा कोरोना का विस्फोट रविवार को भी जारी रहा। रविवार को शाम सात बजे तक राज्य में कोरोना संक्रमण के 239 न‌ए मामले सामने आए जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 4515 पर पहुंच गई है जिनमें से 3116 मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि राज्य में अभी तक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते दो-तीन दिनों में सर्वाधिक मामले जहां राज्य के उधमसिंह नगर जिले में सामने आए वहीं आज हरिद्वार जिले में कोरोना का विस्फोट हुआ। यहां रविवार को 150 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा देहरादून जिले में 58 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पोजिटिव आई जबकि उधमसिंह नगर जिले में 13, उत्तरकाशी में पांच, नैनीताल में 7, पौड़ी गढ़वाल में 4 तथा अल्मोड़ा एवं चमोली जिले में एक-एक कोरोना संक्रमित पाया गया। बता दें कि राज्य में लगातार बढ़ती संक्रमित मरीजों की संख्या से जहां प्रदेशवासियों में दहशत का माहौल है वहीं शासन-प्रशासन के साथ ही राज्य सरकार की चिंताएं भी बड़ी है। इसी के कारण प्रदेश सरकार ने राज्य के चार मैदानी जिलों में दो दिन का लाकडाउन भी घोषित किया था। विदित हो कि पिछले कुछ समय से इन्हीं जिलों में कोरोना का सर्वाधिक प्रभाव देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: एक बार फिर थमेगें रोडवेज के पहिए, लॉकडाउन के दौरान समूचे प्रदेश में नहीं चलेंगी बसें

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Corona in uttarakhand) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 01 212
बागेश्वर 95
चम्पावत 74
पिथौरागढ़ 80
चमोली 01 82
रूद्रप्रयाग 67
उत्तरकाशी 05 110
टिहरी गढ़वाल 450
पौड़ी गढ़वाल 04 186
नैनीताल 07 691
उधमसिंह नगर 13 729
हरिद्वार 150 632
देहरादून 58 1107
कुल 239 4515

 

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी किया नया आदेश, अब ये गाइडलाइन होगी लागू

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top