Connect with us
alt="coronavirus in uttarakhand today found 451 cases"

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में कोरोना भयंकर विस्फोट, सामने आए 451 ‌न‌ए केस, कुल आकड़े पहुंचे 5300..

उत्तराखण्ड Coronavirus In Uttarakhand

उत्तराखण्ड में कोरोना भयंकर विस्फोट, सामने आए 451 ‌न‌ए केस, कुल आकड़े पहुंचे 5300..

1 min read

Coronavirus in uttarakhand: उत्तराखण्ड में लगातार बढ़ता जा रहा है कोरोना संकट, आज सामने आए रिकार्ड 451 न‌ए मामले, कुल आंकड़े पहुंचे 5300..

राज्य में कोरोना अब दिन-प्रतिदिन भयायव होता जा रहा है। उत्तराखण्ड में बुधवार को कोरोना का भयंकर विस्फोट (Coronavirus in uttarakhand) देखने को मिला। आज बुधवार को रिकार्ड 451 मामले सामने आए। यह अब तक राज्य में एक दिन में आए सर्वाधिक कोरोना मरीजों की संख्या भी है। इससे पहले बीते 19 जुलाई को राज्य में सर्वाधिक 239 न‌ए मामले सामने आए थे। बात राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की करें तो अब यह भी बढ़कर 5300 में पहुंच गई है। जिसमें से 3349 लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर घर वापसी कर चुके हैं जबकि अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार रात आठ बजे जारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार आज राज्य में सर्वाधिक 451 न‌ए मामले सामने आए। बुधवार को सबसे अधिक संक्रमित मरीज हरिद्वार जिले में मिले जहां 204 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके अलावा उधमसिंहनगर जिले में 98, नैनीताल में 73, देहरादून में 43 मरीज संक्रमित पाए गए जबकि अल्मोड़ा तथा पौड़ी जिलों में 4-4, पिथौरागढ़ में 5, टिहरी गढ़वाल जिले में 11 तथा उत्तरकाशी जिले में 9 लोगों की जांच रिपोर्ट पोजिटिव आई। सबसे अधिक चिंता की बात तो यह है कि राज्य के चार मैदानी जिलों में कोरोना संक्रमण अब तेजी से बढ़ता जा रहा है यदि इसे जल्द काबू नहीं किया गया तो स्थिति महाराष्ट्र, तमिलनाडु जैसे अन्य राज्यों की तरह भयावह हो सकती है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: इस जिले में प्रत्येक शनिवार और रविवार को होगा पूर्ण लॉकडाउन, अग्रिम आदेश तक जारी

यहां देखें अपने जनपद में कोरोना संक्रमण की ताजा रिपोर्ट (Coronavirus in uttarakhand) और अब तक पाए गए संक्रमितों की कुल संख्या:-

जनपद न‌ए मामले कुल संक्रमित
अल्मोड़ा 04 224
बागेश्वर 95
चम्पावत 76
पिथौरागढ़ 05 85
चमोली 82
रूद्रप्रयाग 67
उत्तरकाशी 09 142
टिहरी गढ़वाल 11 488
पौड़ी गढ़वाल 04 190
नैनीताल 73 788
उधमसिंह नगर 98 861
हरिद्वार 204 981
देहरादून 43 1221
कुल 451 5300

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मैदान के बाद पहाड़ भी लॉकडाउन की चपेट में, यहां घोषित हुआ 72 घंटे का पूर्ण लॉकडाउन

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top