Connect with us
alt=" married women case chamoli uttarakhand"

उत्तराखण्ड

चमोली

उत्तराखंड: पहाड़ की गौशाला में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला विवाहिता का शव, हत्या की आंशका

गौशाला में पड़ा मिला विवाहित महिला (married women)का शव..

आमतौर पर शांतिप्रिय माने जाने वाले देवभूमि उत्तराखंड के पहाड़ों में भी अब महिलाओं पर अपराध बढ़ने लगे हैं, बीते दस दिनों में हुई घटनाएं इसका जीता जागता उदाहरण है। आज फिर राज्य के चमोली जिले से एक ऐसी दुखद घटना सामने आ रही है जहां एक विवाहित महिला (married women) का शव गौशाला में संदिग्धावस्था में प्राप्त हुआ है। बीते रविवार को घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। उधर मृतका के पिता ने बेटी के ससुरालियों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर राजस्व पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। राजस्व पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया गया है कि मृतका के तीन बच्चों में एक मासूम नवजात बच्ची भी है, जिसका बीते सोमवार को नामकरण भी होना था परन्तु उससे पहले रविवार को ही महिला की मौत हो गई।


यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका

मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप:-

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के घाट विकासखंड के लुणतरा गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी सुमन गौशाला में संदिग्ध हालत में मृत अवस्था में पड़ी मिली। परिजनों के द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जहां सुमन के ससुराल वालों का कहना है कि उन्हें इस मामले में कुछ नहीं पता कि सुमन की मौत कैसे हुई, वहीं सुमन के पिता सुबीर लाल ने बेटी की हत्या की आंशका जताई है। सुमन के पिता ने मृतका के पति विजय के साथ ही सास रामेश्वरी देवी, ससुर लखपत राम पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफ‌आईआर लिखाई है। मृतका के पिता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर राजस्व पुलिस की टीम मामले की तहकीकात कर रही है।


यह भी पढ़ें- पहाड़ की तनुजा को बधाई..UKPSC परीक्षा में पाई कामयाबी, भूगोल की असिस्टेंट प्रोफेसर बनीं

More in उत्तराखण्ड

deneme bonusu casino siteleri deneme bonusu veren siteler deneme bonusu veren siteler casino slot siteleri bahis siteleri casino siteleri bahis siteleri canlı bahis siteleri grandpashabet
To Top