Connect with us
Uttarakhand News live: Champawat ITBP Soldier Manoj Atwal Dies During Duty in Jammu
Image : social media ( Champawat News live)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttarakhand:चम्पावत के आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल का जम्मू में ड्यूटी के दौरान निधन

UTTARAKHAND NEWS चम्पावत

Uttarakhand:चम्पावत के आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल का जम्मू में ड्यूटी के दौरान निधन

1 min read

चम्पावत के आईटीबीपी जवान मनोज अटवाल का ड्यूटी के दौरान निधन, जम्मू में हृदयगति रुकने से तोड़ा दम (Champawat News live)

Uttarakhand News live: Champawat ITBP Soldier Manoj Atwal Dies During Duty in Jammu उत्तराखंड के चम्पावत जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जनपद के पाटी विकासखंड के रमक (भक्त्यूड़ी) गांव के मूल निवासी तथा वर्तमान में ऊधमसिंह नगर के नानकमत्ता में रहने वाले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवान सिपाही मनोज अटवाल का जम्मू में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी हृदयगति रुक गई, जिसके चलते उनका निधन हो गया। इस दुखद समाचार से परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

यह भी पढ़े :Nainital News Today: नैनीताल के भुजियाघाट में पुलिसकर्मियों पर हमला वर्दी फाड़ी मुकदमा दर्ज

देश सेवा करते हुए दुनिया को कहा अलविदा (ITBP Soldier Manoj Atwal)

जानकारी के अनुसार, मनोज अटवाल चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक स्थित रमक (भक्त्यूड़ी) गांव के रहने वाले थे। उनके पिता का नाम कृष्णानंद अटवाल है। वर्तमान में उनका परिवार नानकमत्ता में रह रहा है। मनोज अटवाल आईटीबीपी में सिपाही के पद पर तैनात थे और जम्मू में अपनी ड्यूटी निभा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: उत्तरकाशी में सर्पदंश से महिला की मौत, 6 महीने पहले हुआ था पति का निधन

पूरे क्षेत्र में शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि

मनोज अटवाल के निधन की खबर फैलते ही चम्पावत, नानकमत्ता और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। सभी ने कहा कि देश की सेवा करते हुए एक युवा जवान का इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना राष्ट्र और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top