उत्तराखण्ड देहरादून
देहरादून: दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिरा युवक ,हुई मौत
1 min read
Dehradun news: देहरादून के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र में दो मंजिला मकान की छत से नीचे गिरा युवक हुई मौत
राज्य के देहरादून जिले के डोईवाला कोतवाली क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां काण्डरवाला में दो मंजिला मकान की छत से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। बता दे कि मृतक युवक मूल रूप से चमोली जिले के ग्राम रोपा का रहने वाला था। जो वर्तमान में लालतपड़ स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करता था।पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं युवक की मौत की खबर परिजनों को दे दी गई है।जानकारी के अनुसार डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत भानियावाला काण्डरवाला मे शनिवार देर रात 24 वर्षीय रविंदर सिंह बिष्ट पुत्र रघुवीर सिंह की दो मंजिला मकान की छत से गिरने से मौत हो गई।(Dehradun news)
यह भी पढ़िए:Pithoragarh Tendua Attack: पिथौरागढ़ में 13 वर्षीय बच्ची पर तेंदुए ने किया हमला गंभीर रूप से हुई घायल
बता दे कि देर रात करीब 3:30 बजे कुछ गिरने की जोरदार आवाज आई तो मकान में रह रहे अन्य लोगों की नींद टूट गई जब उन्होंने घर से बाहर निकलकर देखा तो रविंदर सिंह नीचे पडा हुआ था। बताते चलें कि घटना की सूचना उन्होंने पुलिस विभाग को दी। मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम युवक को 108 की मदद से सरकारी अस्पताल ले गई। इसके पश्चात युवक को सरकारी अस्पताल से हिमालयन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा युवक को मृत घोषित कर दिया गया। वही डोईवाला कोतवाली के एसएसआई राज विक्रम सिंह के अनुसार युवक के सिर से काफी खून बह चुका था। जिससे युवक की मौत हो गई। परिजनों के आने के बाद शव को परिजनो को सौंप दिया जाएगा।पुलिस द्वारा युवक के छत से गिरने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
