Connect with us
Atal utkisht inter College Dehradun

Home / उत्तराखण्ड / देहरादून :अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सोड़ा सरोली में जिज्ञासा ट्रस्ट ने कराए कार्यक्रम

उत्तराखण्ड नैनीताल

देहरादून :अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सोड़ा सरोली में जिज्ञासा ट्रस्ट ने कराए कार्यक्रम

1 min read

Soura Saroli Inter College Dehradun अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य पर जिज्ञासा ट्रस्ट ने अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सोडा सरोली देहरादून में कराए कार्यक्रम 

Soura saroli Inter College Dehradun: आज दिनाक 20/01/2024 को अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज सौड़ा सरोली रायपुर में 22 जनवरी 2024 राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होने के उपलक्ष्य में जिज्ञासा ट्रस्ट के माध्यम से विद्यालय में कार्यक्रम करवाया गया । इसकी शुरुआत प्रधानाचार्य व शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रभु राम के सामने दीप प्रज्ज्वलित कर और हनुमान चालीसा गाकर हुई। इसके बाद् कक्षा आठ व सात के बच्चों द्वारा प्रस्तुतियां दी गयी। जिसमे रामायण का मंचन किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन  उदय चंद्र द्वारा किया गया।

वहीं इस बीच प्रदीप् बहुगुणा द्वारा सनातन धर्म के बारे में बच्चों को बताया गया। कक्षा 6 की छात्रा अंकिता ने सुन्दर भजन की प्रस्तुति दी। उसके पश्चात प्रसाद स्वरुप सभी छात्र छात्राओं को जिज्ञासा ट्रस्ट के संस्थापक बलदेव सिंह पंवार जी द्वारा बूंदी भी वितरित करवायी गयी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top