Connect with us
Dehradun News Hindi: Youth secretly recording video in Doon Medical College news today women's washroom.
Image : सांकेतिक फोटो ( Dehradun news hindi)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news hindi: दून मेडिकल कॉलेज के महिला शौचालय में छिपकर वीडियो बना रहा था युवक

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news hindi: दून मेडिकल कॉलेज के महिला शौचालय में छिपकर वीडियो बना रहा था युवक

1 min read

Uttarakhand news today doon medical College news live uttarakhand breaking news today dehradun news live today दून अस्पताल के महिला शौचालय में युवक के छिपने से मचा हड़कंप, वीडियो बनाने के आरोप; सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

Dehradun News Hindi: Youth secretly recording video in Doon Medical College news today women’s washroom. Uttarakhand breaking news live: उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी स्वास्थ्य संस्थान दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल में महिला सुरक्षा से जुड़ा बेहद गंभीर मामला सामने आया है। अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। महिलाओं का आरोप है कि वह आपत्तिजनक स्थिति में उनका वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। घटना का पता चलते ही अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया, लेकिन आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला मरीजों के साथ-साथ डॉक्टरों और महिला कर्मचारियों में भी भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है।

यह भी पढ़े :Haridwar news today: हरिद्वार प्रधान पति ने लाइसेंसी पिस्तौल से अपने भाई को मारी गोली

महिला शौचालय में पाइप पर छिपा मिला युवक (doon medical College Hospital Security)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे की है। ओपीडी भवन के भूतल पर स्थित महिला शौचालय में एक युवक फायर सेफ्टी के मोटे पाइप पर छिपकर बैठा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि वह महिलाओं की आपत्तिजनक स्थिति के वीडियो रिकॉर्ड कर रहा था।बताया जा रहा है कि युवक घटना से पहले भी अस्पताल परिसर में घूमता दिखाई दिया था और अनुमान है कि वह करीब एक घंटे तक शौचालय के भीतर छिपा रहा।

महिला मरीज ने देखा तो मच गया शोर (dehradun news today Women Safety)

एक महिला मरीज, जो अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने आई थी, जैसे ही शौचालय के भीतर पहुंची, उसकी नजर ऊपर छिपे युवक पर पड़ी। यह देखकर वह घबरा गई और तुरंत बाहर निकलकर शोर मचाया।महिला के शोर सुनते ही अंदर मौजूद दो अन्य महिलाओं ने भी आरोप लगाया कि युवक वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। महिलाओं के हंगामे के बीच आरोपी ने धक्का देकर पिछले रास्ते से भागने में सफलता हासिल कर ली।

गार्ड पहुंचे, लेकिन तब तक फरार हो चुका था आरोपी (uttarakhand breaking news today CCTV Investigation)

महिलाओं का कहना है कि सुरक्षा गार्ड मौके पर देर से पहुंचे। तब तक आरोपी अस्पताल परिसर से भाग चुका था। बाद में गार्ड उसे तलाशते हुए दर्शनलाल चौक तक गए, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज देखने की कोशिश की गई तो कई गंभीर खामियां सामने आईं। बताया गया कि अस्पताल के पिछले हिस्से में कई स्थानों पर सीसीटीवी कवरेज ही नहीं है। इतना ही नहीं, सीसीटीवी सिस्टम का पासवर्ड भी संबंधित कर्मचारी भूल चुके थे, जिससे तत्काल फुटेज नहीं देखी जा सकी।

पुलिस को दी गई शिकायत, जांच शुरू (uttarakhand news live Police Investigation)

घटना की सूचना मिलने पर चीता पुलिस दोपहर करीब दो बजे अस्पताल पहुंची, लेकिन उस समय सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष बंद मिला और कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं था। एक महिला मरीज के पति ने पूरे मामले में पुलिस को लिखित शिकायत दी है। कोतवाली प्रभारी केसी भट्ट ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच की जा रही है। शुक्रवार को सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और घटनाक्रम की पुष्टि करने का प्रयास किया जाएगा। जांच में तथ्य सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

महिला मरीजों और कर्मचारियों में बढ़ी चिंता (dehradun breaking news Hospital Safety)

दून अस्पताल में प्रतिदिन करीब 2500 मरीज ओपीडी में उपचार के लिए पहुंचते हैं, जिनमें आधे से अधिक महिलाएं होती हैं। ऐसे में महिला शौचालय के भीतर हुई इस घटना ने अस्पताल आने वाली महिलाओं, महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर नई चिंता पैदा कर दी है। जिस महिला ने सबसे पहले आरोपी को देखा, वह घटना के बाद बेहद सहमी हुई है। महिलाओं को आशंका है कि आरोपी ने किसी का वीडियो रिकॉर्ड किया हो सकता है। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि उसने कितनी देर तक शौचालय में रहकर क्या रिकॉर्ड किया।

यह भी पढ़े :Uttarakhand agniveer bharti 2026: रानीखेत में 27 जुलाई से होगी अग्निवीर भर्ती

लगातार घटनाओं से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल (uttarakhand news live today Hospital Crime)

दून अस्पताल में हाल के महीनों में महिला सुरक्षा से जुड़े कई मामले सामने आ चुके हैं। कुछ समय पहले एक काउंसलर पर महिला मरीज से छेड़छाड़ का मामला दर्ज हुआ था। इसके अलावा एक सप्ताह पहले दवा वितरण लाइन में खड़ी युवती के साथ एक सफाई कर्मचारी पर अभद्रता का आरोप भी लगा था। अब महिला शौचालय में युवक के छिपकर वीडियो बनाने के आरोप ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को फिर कटघरे में खड़ा कर दिया है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से भी मरीज और तीमारदार पहले से परेशान हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बीच मरीजों और उनके परिजनों ने अस्पताल प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, सीसीटीवी सिस्टम को दुरुस्त करने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top