Connect with us
Dehradun news today: Police inspector suspended in govt Polytechnic pitthuwala teacher assault case by SSP
Image : social media ( Dehradun news today)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Dehradun news today: देहरादून पालीटेक्निक शिक्षक मारपीट कांड में पुलिस दरोगा निलंबित

UTTARAKHAND NEWS देहरादून

Dehradun news today: देहरादून पालीटेक्निक शिक्षक मारपीट कांड में पुलिस दरोगा निलंबित

1 min read

Dehradun news today: देहरादून में शिक्षकों से मारपीट करने वाला दरोगा निलंबित, पॉलिटेक्निक कांड में एसएसपी ने की कार्यवाही

Dehradun news today: Police inspector suspended in govt Polytechnic pitthuwala teacher assault case by SSP uttarakhand breaking news live: सोशल मीडिया पर इन दिनों राजधानी देहरादून के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पित्थूवाला में शिक्षकों के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है ,जिसका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने मारपीट मामले में दरोगा को निलंबित कर दिया है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़े :uttarakhand polytechnic lecturer vacancy 2024: पॉलिटेक्निक लेक्चरर के 525 पदों पर निकली भर्ती

बता दें बीते 5 जून को राजधानी देहरादून के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान पित्थूवाला में परीक्षा के दौरान एक छात्र नकल करता हुआ पकड़ा गया था। इसके बाद शिक्षकों ने उसे बार-बार समझाया की नकल ना करें लेकिन उसने शिक्षकों को धमकाकर बताया कि उसके पिता पुलिस विभाग में है। वहीं परीक्षा के अगले दिन बीते 5 जून को दरोगा दूर संचार महेश कंडवाल अपने परिचितों के साथ जबरन संस्थान के अंदर घूसे और वहां काम कर रहे शिक्षकों को थप्पड़ जड़े तथा कुर्सियां उठाकर मारी। घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने की कार्रवाई (dehradun news today)

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने दरोगा महेश कंडवाल के खिलाफ पद का गलत फायदा उठाने और शिक्षण संस्थान में शिक्षकों के साथ मारपीट कर अभद्रता करने के मामले में कार्यवाही की है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज करवाया गया है। मारपीट में एसटीएफ के एक और दरोगा का नाम सामने आया है जिसकी रिपोर्ट एसटीएफ उत्तराखंड को भेजी गई है। छात्र व उसके दारोगा पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी दारोगा को पद से निलंबित कर दिया गया है। वहीं दूसरी ओर दारोगा की शिकायत पर चार शिक्षकों के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े :Dehradun breaking news live: देहरादून शिक्षा निदेशक मारपीट केस गिरफ्तार आरोपियों को मिली जमानत

आरोपी छात्र ने बताया कक्षा में था चीटिंग का माहौल ( Dehradun news update)

सोशल मीडिया पर आरोपी छात्र का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है ,जिसमें वह कहता हुआ नजर आ रहा है कि मेरा ड्राइंग का पेपर था। इस दौरान कक्षा में चीटिंग का माहौल स्वयं शिक्षकों द्वारा बनाया गया था। छात्र ने बताया कि शिक्षकों ने उससे कहा कि वो उसे तभी चीटिंग करने देंगे जब वह उन्हें पैसे देगा लेकिन छात्र के पास पैसे ना होने के कारण शिक्षकों ने उससे गाली गलौज कर खूब पीटा। छात्र के इस वायरल वीडियो पर लोगों की विभिन्न प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहीं हैं।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top