UTTARAKHAND NEWS देहरादून
Dehradun breaking news live: देहरादून शिक्षा निदेशक मारपीट केस गिरफ्तार आरोपियों को मिली जमानत
1 min read
Uttarakhand Dehradun breaking news live: 4 Arrested accused in primary Education Director assault case get bail: शिक्षा निदेशालय मारपीट प्रकरण: गिरफ्तार चार आरोपियों को जमानत, शिक्षा विभाग में बढ़ा आक्रोश
Uttarakhand Dehradun breaking news live: 4 Arrested accused in primary Education Director assault case get bail: उत्तराखण्ड से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राज्य के देहरादून जिले से सामने आ रही है जहां प्राथमिक शिक्षा निदेशालय में हुए बहुचर्चित मारपीट और तोड़फोड़ मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई है। इस फैसले के बाद जहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों में नाराजगी और गहरा असंतोष देखने को मिल रहा है वहीं कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने के संकेत दिए हैं।
ये है पूरा मामला
गौरतलब हो कि बीते शनिवार को ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय में उस समय विवाद खड़ा हो गया था, जब रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ और उनके समर्थकों के पहुंचने के बाद माहौल अचानक तनावपूर्ण हो गया। प्राथमिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल की शिकायत के आधार पर आरोप लगाया गया कि कार्यालय में घुसकर मारपीट की गई, सरकारी कामकाज में बाधा डाली गई और कार्यालय के भीतर तोड़फोड़ की गई। निदेशक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था।
किन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया, जिनमें— सरकारी कर्मचारी को ड्यूटी से रोकना या डराना, दंगा और अव्यवस्था फैलाना, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाना, जान से मारने या गंभीर परिणाम की धमकी देना, जानबूझकर अपमानित कर शांति भंग करने की कोशिश जैसी धाराएं शामिल हैं।
गिरफ्तार आरोपी कौन थे
मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अरविंद पुंडीर उर्फ कल्ली, लक्ष्मण नवानी, राकेश थपलियाल और अक्षय राणा शामिल थे। इनमें से एक आरोपी कल्ली हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है।
अदालत से मिली जमानत
सोमवार को मामले की सुनवाई के दौरान अपर सिविल जज ममता पंत की अदालत ने फिलहाल चारों आरोपियों को जमानत दे दी। अदालत के आदेश के बाद सभी आरोपी जेल से बाहर आ गए हैं, हालांकि केस की सुनवाई आगे भी जारी रहेगी।
शिक्षा विभाग में बढ़ी नाराजगी
जमानत मिलने के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी और कर्मचारी खुलकर नाराजगी जता रहे हैं। उनका कहना है कि इस घटना ने प्रशासनिक सुरक्षा और कार्यस्थल की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं, कहां तो वे मामले में शामिल विधायक उमेश शर्मा काऊ की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे इसके उल्ट पुलिस द्वारा गिरफ्तार चार आरोपियों को भी जमानत पर दिया गया है। कर्मचारी संगठनों ने पुनः अपनी मांग दोहराते हुए कहा है कि मामले में सभी जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। सूत्रों के मुताबिक कर्मचारी संगठनों के भीतर अब बड़े आंदोलन की रणनीति पर चर्चा चल रही है। यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, तो आने वाले दिनों में विरोध और तेज हो सकता है।
यह भी पढ़ें- Uttarakhand teacher news today: निदेशक मारपीट कांड शिक्षकों ने शुरू किया कार्यबहिष्कार
👉👉उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP CHANNEL को Follow कीजिए on
👉👉TWITTER पर जुडिए।
